निःशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन

निःशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन

जे टी न्यूज, सुपौल ( ब्यूरो चीफ प्रमोद यादव) : गांधी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में रोटरी क्लब सुपौल से जुड़े चिकित्सकों के सहयोग से आमजनों के लिए एक निःशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया l जिसका विधिवत उद्घाटन रोटेरियन डॉ राजाराम गुप्ता के द्वारा किया गया l शिविर में शहर के प्रख्यात एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ शांति भूषण, डॉ विश्वरंजन दास, डॉ चंदन कुमार, डॉ सीता राम, डॉ कन्हैया प्रसाद सिंह, डॉ अक्षय आदित्य, डॉ प्रतीक प्रसून ने मरीजों का उपचार किया l रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की काफ़ी भीड़ रही जिसमें लगभग 200 मरीजों ने नामांकन करवाकर चिकित्सकों को दिखलाया l शिविर में मरीजों के लिए मुफ्त दवा के साथ मुफ्त जांच भी उपलब्ध कराया गया l रोटरी क्लब सुपौल के अध्यक्ष एवं नगर परिषद अध्यक्ष राघवेंद्र झा उर्फ राघव ने बतलाया कि रोटरी क्लब सुपौल निरंतर आम जनों के लिए इस तरह के लोक कल्याणकारी शिविरों का आयोजन करता रहता है एवं जरूरतमंदों की मदद करता रहता है l शिविर में रोटरी क्लब के सदस्यों में विनय भूषण सिंह, नीरज किशोर प्रसाद, संजीत अग्रवाल, प्रिंस कुमार, प्रशांत कुमार,अब्दुल खलील, अमित आनंद, ब्रजकिशोर मिश्र, मुकेश अग्रवाल, कुमार भास्कर, रवि जैन की उपस्थिति सराहनीय रही l

Related Articles

Back to top button