जरूरतमंदों के लिए मददगार साबित हो रहे9431406262

देवीपुर जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव

जेटीन्यूज़

देवघर,झारखंड : लॉक डाउन के कारण आम गरीब गुरबा व दैनिक मजदूरो को भूखों मरने की नोबत आ गई है।ऐसे में आम ग़रीबो की मदद के लिए देवीपुर जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव आगे आये है।देवीपुर जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव प्रतिदिन सैकड़ो ग़रीबो को भोजन कराने में जुटे हुए है।

देवीपुर प्रखंड के तटकियो पंचायत बसोलीया गांव सहित कई गांवों में सैकड़ो हजारों गरीब लोगों को निशुल्क भोजन करा रहे है।महेंद्र यादव अपने हाथों से ग़रीबो के बीच खाना बाँट रहे है।इस मौके पर जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव ने कहा कि जहां तक हो सके मानव सेवा के लिए आगे हैं और आगे ही रहेंगे ।

मानव सेवा ही सबसे बड़ा सेवा है उन्होंने कहा कि वो पूरे लॉक डाउन तक सैकड़ो ग़रीबो को खाना खिलाते रहेंगे।जिससे कोई भूखा ना मरे।
बाईट — महेन्द्र यादव जिला परिषद सदस्य देवीपुर देवघर

Related Articles

Back to top button