कवि-कथाकार सुरेन्द्र स्निग्ध जयंती समारोह एवं पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम का आज हॉगा आगाज

कवि-कथाकार सुरेन्द्र स्निग्ध जयंती समारोह एवं पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम का आज हॉगा आगाज ।

जेटीन्यूज़
पटना: कवि-कथाकार सुरेन्द्र स्निग्ध की जयंती के अवसर पर आज यानी शुक्रवार 5 जून, को अपराह्न 4:00 बजे से पटना संग्रहालय, बुद्ध मार्ग, पटना में एक साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर सुरेन्द्र स्निग्ध के प्रथम कहानी-संग्रह, क्यूटिकिल्स एवं अन्य कहानियां’ का लोकार्पण एवं उस पर परिचर्चा आयोजित होगी। कार्यक्रम में साहित्य एवं संस्कृति जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगी, जिनमें रवीन्द्र भारती,शेखर, अशोक कुमार सिन्हा, संतोष दीक्षित, अरविन्द कुमार, आलोका बनर्जी, अशोक गुप्ता, रमेश ऋतंभर, विजय कुमार सिंह, सुनीता कुमारी, रेखा कुमारी, राकेश शर्मा एवं समीर प्रमुख हैं।
यह आयोजन ‘बागडोर’ एवं जनवादी लेखक संघ की संयुक्त पहल पर आयोजित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button