आत्मा सुपौल के संयुक्त तत्वधान में खेत बचाओ अभियान का आयोजन
आत्मा सुपौल के संयुक्त तत्वधान में खेत बचाओ अभियान का आयोजन

जे टी न्यूज़, सुपौल ( ब्यूरो चीफ प्रमोद यादव) : राघोपुर प्रखण्ड के हरिराहा ग्राम में खेत बचाओ अभियान का आयोजन कृषि किनान केन्द्र, सुपौल और आत्मा सुपौल के संयुक्त तत्वधान में किया गया। गाँव में इस अभियान की अध्यक्षता डॉ० नित्यानन्द, के० पी० के०, सुपौल के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान के द्वारा किया गया। इस अभियान में केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ० मिथलेश कुमार राय, कृषि विभाग, सुपौल के कृषि समन्वयक बिनोद और पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में किसानों 7 की उपस्थिती रहीं। केन्द्र के प्रधान डॉ नित्यानन्द के द्वारा मृदा स्वास्थ को बिगरने से बचाने के लिए जहाँ संतुलित पोषण का सुझाव दिया गया वहीं हरी खाद का प्रयोग जिसमें देचा, – सनई, उरद, मूंग आदि फसलों की बुवाई कर खेत की मिट्टी में जुताई कर मिलाने की अनुशंसा की गई। डॉ० मिथलेश कुमार राय, केन्द्र के वैज्ञानिक ने मिट्टी की उर्वराशक्ति बरकरार रखने केलिए फसलों के पोषण में रासायनिक अवरों का कम प्रयोग करते हुए खली, गोबर की सड़ी खाद केचुआ खाद आदि के प्रयोग का सुझाव देते हुए प्रकृति खेती को बढ़ावा देने की बात कही।

