विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर माय भारत के सौजन्य से साइकिल रैली आयोजित
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर माय भारत के सौजन्य से साइकिल रैली आयोजित
जे टी न्यूज, सुपौल: सुपौल के तत्वाधान में साइकिल भ्रमण सुपौल चकला निर्मली, दुर्गा मंदिर से झखराही, ब्रह्म स्थान तक निकली गई। जिसमे साइकिल चलाने के स्वास्थ्य, पर्यावरण और आर्थिक लाभो के बारे में बताया गया।
हर वर्ष 3 जून को ‘विश्व साइकिल दिवस’ मनाया जाता है। ‘संयुक्त राष्ट्र संघ’ ने इस दिवस को इसलिए मान्यता दी ताकि दुनिया को यह याद दिलाया जा सके कि साइकिल केवल दोपहियों वाला साधारण वाहन नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, आर्थिक बचत और टिकाऊ विकास का प्रभावी साधन है। आज जब दुनिया पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, ऊर्जा संकट, प्रदूषण, और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ रही है, तब साइकिल फिर से चर्चा के केंद्र में आ गई है। क समय था, जब साइकिल भारत ही नहीं, दुनिया के अनेक देशों में आम आदमी के जीवन का अभिन्न हिस्सा थी। आधुनिकता की दौड़ में मोटर वाहनों की चमक-दमक के बीच साइकिल धीरे-धीरे सड़कों से हाशिये पर चली गई। अब दुनिया फिर समझ रही है कि विकास का अर्थ केवल तेज रफ्तार वाहन नहीं, बल्कि ऐसे साधन भी हैं, जो टिकाऊ हों और समाज के लिए लाभकारी हों। जिसमे माय भारत के स्वयंसेवक केशव राज, राज कुमार, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे।

