कॉमरेड प्रेम सिंह गहलावत और कॉमरेड आर एन ठाकुर को दी गई श्रद्धांजलि
माले बिहार में ग्रामीणों के ऊपर मनमाना टेक्स के फरमान के खिलाफ आक्रोश मार्च
कॉमरेड प्रेम सिंह गहलावत और कॉमरेड आर एन ठाकुर को दी गई श्रद्धांजलि
माले बिहार में ग्रामीणों के ऊपर मनमाना टेक्स के फरमान के खिलाफ आक्रोश मार्च

जे टी न्यूज़, सुपौल : जिला मुख्यालय के समाहरणालय समीप भाकपा माले कार्यकर्ताओ द्वारा आक्रोश निकला गया जिसमें कहा धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो ,एनटीए को रद्द करने तथा जिले के सभी प्रखंडों के हेड क्वाटर में डिग्री कॉलेज की स्थापना तय मानकों के आधार पर करने हेतु माले ने किया प्रतिरोध मार्च।भाकपा माले के केंद्रीय कमिटी सदस्य सह अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष कॉमरेड प्रेमसिंह गहलावत और भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य सह ऐक्टू के राज्य महासचिव कॉमरेड आर एन ठाकुर का निधन क्रमशः 3 जुलाई 2026 और 5 जुलाई 2026 को हो गया।
उनके स्मृतियों और प्रेरणा को याद करने के लिए आज भाकपा माले जिला कार्यालय सुपौल में एक श्रधांजलि सभा का आयोजन जिला सचिव कॉमरेड जयनारायण यादव की अध्यक्षता में की गई।
सबसे पहले दिवंगत साथियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि दिया गया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कॉमरेड जयनारायण यादव ने कहा कॉमरेड प्रेमसिंह गहलावत और आर एन ठाकुर दोनों ही भाकपा माले के पहली पीढ़ी के नेता थे। इन्होंने 1967 के नक्सलबाड़ी विद्रोह के प्रणेता कामरेड चारु मजूमदार के विचारों से प्रभावित होकर अपने व्यक्तिगत केरियर को नजरअंदाज करते हुए अपने अपने शैक्षणिक संस्थानों को छोड़कर गांव के दलितों गरीब मजदूर किसानों को संगठित करने गॉंव को अपना घर बनाया और मेहनतकशों का राज बनाने के संघर्षों में ताउम्र लगे रहे। जीवन के अंतिम क्षणों में भी वो मींटिंग में ही अंतिम सांस ली।
आज जब देश मे फासीवादी निजाम का जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों पर चौतरफा हमला हो रहा है।जनता के जीने के न्यूनतम मानदंडों को भी उससे छिनने की कोशिश हो रही है उस समय हमारे साथी का इस कदर चले जाना सिर्फ पार्टी ही नहीं पूरे वाम जनवादी आंदोलनों की बड़ी क्षति है। कॉमरेड प्रेमसिंह गहलावत और कॉमरेड आर एन ठाकुर के आदर्शों पर चलना ही आज उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।जिला कमिटी के सभी साथियों ने दिवंगत साथियों को याद करते हुए श्रधांजलि सभा को संबोधित किया।
श्रद्धांजलि सभा के समापन के उपरांत भाकपा माले जिला कार्यालय सुपौल से जिला समाहरणालय सुपौल तक बिहार में मॉब लिंचिंग,बुलडोजर,एनकाउंटर एवं पुलिसराज,राज्य मार्गों और ग्रामीणों पर मनमाना टेक्स थोपने के खिलाफ देश मे पेपर लीक बंद करने ,एनटीए को रद्द करने,धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने जिले के सभी प्रखंडों के हेडक्वाटर में डिग्री कॉलेज की स्थापना तय मानकों के आधार पर करने हेतु प्रतिरोध मार्च निकाला गया।
प्रतिरोध मार्च समाहरणालय गेट पर पहुंचकर सभा मे तब्दील हो गया जिसकी अध्यक्षता ऐक्टू सह अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष कॉमरेड जितेंद्र चौधरी ने की।
सभा को संबोधित करते हुए पिपरा विधान सभा के महागठबंधन समर्थित भाकपा माले प्रत्याशी कॉमरेड अनिल कुमार ने कहा भाजपा जब से बिहार के ड्राइविंग सीट पर बैठी है तब से मॉब लिंचिंग,
एनकाउंटर, पुलिस और बुलडोजर राज कायम कर दिया। बिहार सरकार और उसकी पुलिस वेखौफ़ होकर गरीबों के घरों को बुलडोजर से उजाड़ रही है। और विरोध करने वालों के फर्जी मुठभेड़ों के नाम पर एनकाउंटर का काम रही है। भाकपा माले इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा पूरे जिले गरीबों मजदूर किसानों को संगठित कर इस जालिम राज को खत्म करने का काम करेंगे।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला कार्यालय सचिव सह ऐक्टू के जिला सचिव कॉमरेड अरविंद कुमार शर्मा ने कहा भाजपा की सरकार शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने के लिए देश के लगभग विद्यालयों को बंद कर दिया है।पेपर लीक के चलते दो दर्जन से ज्यादा छात्रों ने जो आत्म हत्या की वो आत्म हत्या नहीं संस्थानिक हत्या के जिम्मेदार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने के आज पंद्रह दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक जी के साथ दर्जनों छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं और सरकार कान में तेल देकर सो रही है। यह सरकार राज्य मार्गो पर दो रुपये से आठ रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब और ग्रमीणों से स्वच्छता और नल जल के आपूर्ति के नाम पर 1200 रुपया प्रति माह वसूलने के तुगलकी फरमान जारी की है।ये सरकार जनता को लूट कर अडानी अम्बानी की तिजौरी भरना चाहती है। भाकपा माले इसका तीखी शब्दों में निंदा करती है और सरकार से मांग करती है इस तुगलकी फरमान को वापस ले और एनटीए को रद्द कर धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री से बर्खास्त करे अन्यथा भाकपा माले पूरे देश में आंदोलन को तेज करेगी।
सभा को अखिल भारतीय किसान माह सभा के जिला अध्यक्ष कॉमरेड अच्छेलाल मेहता,खेग्रामस के जिला सचिव कॉमरेड जन्मजय राय, छातापुर के माले प्रखंड सचिव कॉमरेड नवल किशोर मेहता,इनौस के जिला संयोजक कॉमरेड अमित चौधरी,भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य सह अधिवक्ता कॉमरेड सत्यनारायण मुखिया,दुर्गी सरदार,सत्यनारायण यादव,संतोष कुमार,यशोदा देवी दीगम्बर शर्मा,तेतरी देवी, शिवशंकर सदा,उपेंद्र सादा, लक्षमण सादा आदि दर्जनों नेताओं संबोधित किया।
