हॉस्टल में छात्र की हत्या कर आत्महत्या दिखाने की साजिश विफल

स्कूल संचालक की पत्नी और शिक्षक के बीच अवैध संबंध का राज खुलने के डर से यूकेजी छात्र की हत्या, शिक्षक गिरफ्तार और संचालक गिरफ्तार

हॉस्टल में छात्र की हत्या कर आत्महत्या दिखाने की साजिश विफल

स्कूल संचालक की पत्नी और शिक्षक के बीच अवैध संबंध का राज खुलने के डर से यूकेजी छात्र की हत्या, शिक्षक गिरफ्तार और संचालक गिरफ्तार

जे टी न्यूज, मधेपुरा:
मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव स्थित जेडी पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में छह वर्षीय छात्र आनंद प्रेम की मौत मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, स्कूल संचालक की पत्नी और एक शिक्षक के बीच चल रहे अवैध संबंध का राज खुल जाने के डर से मासूम की हत्या कर दी गई थी।
मामले में शिक्षक अंकित कुमार एवं हॉस्टल संचालक सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि संचालक की पत्नी अंजलि कुमारी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
मामले के खुलासा के बाद बुधवार शाम पत्रकारों को संबोधित करते हुए यातायात डीएसपी चेतनानंद झा ने बताया कि सात जून को स्कूल हॉस्टल के शौचालय के समीप पाइप से गमछे के सहारे लटका छात्र का शव बरामद हुआ था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी गठित कर जांच शुरू की गई। वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर पता चला कि छात्र ने शिक्षक और संचालक की पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।
पुलिस के अनुसार, बच्चे के शोर मचाने पर शिक्षक ने उसका मुंह और नाक दबा दिया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को शौचालय के पास पाइप से लटका दिया गया।


मृतक की मां गुंजन देवी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या कर साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया गया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button