गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को मिली सफलता- 50,150/- रू0 नकली भारतीय मुद्रा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को मिली सफलता-
50,150/- रू0 नकली भारतीय मुद्रा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

जे टी न्यूज,मधुबनी
प्रेस वार्ता में पुलिस ने बताया कि दो अगस्त को मधुबनी पुलिस (बासोपट्टी थाना), एस०एस०बी० एवं बिहार एस०टी०एफ०, पटना की संयुक्त टीम द्वारा नकली मुद्रा के प्रासरण / प्रचलन के विरूद्ध संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार भरत महासेठ, सा०-दुहबी बाजार, थाना-बासोपट्टी एवं उनकी धर्मपत्नी हीरा महासेठ उर्फ “चाची” तथा अपने रिश्तेदार शिव कुमार राउत उर्फ “मेहमान” के साथ मिलकर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में स्थित अपनी किराना दुकान में भारतीय मुद्रा के संदिग्ध नकली नोट के संग्रहण एवं प्रसार कर रहा है। प्राप्त सूचना वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए प्राप्त निर्देशानुसार सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू संयुक्त छापेमारी टीम का गठन कर उक्त स्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक व्यक्ति दुकान के सामने एक थैला लेकर बैठा हुआ एवं दूसरा व्यक्ति उक्त दुकान का ताला बंद कर रहा है। पुलिस को देखते ही दोनों व्यक्ति भागने का प्रयास कियें लेकिन पुलिस द्वारा पूर्व से की गई घेराबंदी के कारण दोनों में से कोई भी व्यक्ति भाग नहीं सके और दुकान के पास हीं पुलिस द्वारा दोनों को अपने हिरासत में लिया गया।
तपश्चात दोनों व्यक्तियों का नाम/पता पुछने पर उसने अपना नाम 01. भरत महासेठ एवं 02. शिव कुमार राउत उर्फ “मेहमान बताया। दोनों का विधिवत तलाशी के क्रम में भरत महासेठ के पास रखे हुए नीले-सफेद रंग के थैले के अंदर से भारतीय मुद्रा के 500 रू0 का कुल 57 पीस जाली नोट, 200 रू0 का कुल 33 पीस जाली नोट, 100 रू0 का कुल-110 पीस जाली नोट एवं 50 रू0 का कुल 81 पीस जाली नोट अर्थात कुल-50, 150/- रूपया जाली नोट बरामद हुआ। बरामद सभी प्रदर्श का विधिवत जप्ती सूचि तैयार कर दोनो अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया एवं इस घटना के संदर्भ में बासोपट्टी थाना कांड सं0-268/26 दिनांक-02.08.2026 को सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



