विगत एक महीनों से नल जल योजना

के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के बैनर तले निकाला प्रतिरोध मार्च , सड़क पर किया सभा

विगत एक महीनों से नल जल योजना से जलापूर्ति बंद के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के बैनर तले निकाला प्रतिरोध मार्च , सड़क पर किया सभा


जे टी न्यूज़, समस्तीपुर पूसा: प्रखंड के क़ुबौलीराम पंचायत के वार्ड नंबर 01 में विगत एक महीनों से नल जल योजना से जलापूर्ति बंद के खिलाफ शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच पंचायत कमिटी क़ुबौलीराम के झंडे बैनर तले ग्रामीणों ने नल जल स्थल से कॉमरेड दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व सैकड़ों कार्यकर्ता ने प्रतिरोध मार्च निकाला जो विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए पुन: नल जल स्थल के नजदीक मुख्य मार्ग सड़क किनारे पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया ।
प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के जिला संयोजक कॉमरेड राम कुमार ने कहा कि भीषण गर्मी में भी नल जल योजना से जलापूर्ति बंद होना प्रशासन की उदासीनता साफ झलकती है। यदि 07 दिनों के अंदर प्रशासन के द्वारा हर घर जलापूर्ति नहीं किया जाता है तो संगठन बंद जलापूर्ति को चालू कराने के लिए 11 अगस्त 2026 से पूसा रोड स्थित खुदीराम बोस प्रतिमा स्थल परिसर में महाधरना आंदोलन चलाएगा ।
जिसकी सारी जबाबदेही प्रशासन की होगी।


सभा को जिला संयोजक कॉमरेड राम कुमार,मजदूर नेता मुंशी लाल राय,कृष्ण कुमार, उमेश गुप्ता,दिनेश कुमार सिंह, राम प्रताप सिंह,रामनाथ सिंह,आयुष कुमार साह, अरविंद कुमार, विशाल कुमार, रुबी देवी, मोनिका देवी, प्रमिला देवी, आरती देवी, पूजा कुमारी, सचिन कुमार, रीता देवी, गीता देवी, धर्म शीला देवी, मालती देवी, गंगा महतो, विनोद राम, वीरेंद्र सिंह, अजय सिंह, जामुन साह, शंकर साह समेत सैकड़ों नेता कार्यकर्ता ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button