हर सुबह कॉलेज की ओर एक कदम, हर दिन सफलता की ओर एक नई उड़ान”उपशीर्षक:
हर सुबह कॉलेज की ओर एक कदम, हर दिन सफलता की ओर एक नई उड़ान”उपशीर्षक:

जे टी न्यूज
नई शिक्षा नीति (NEP) केवल डिग्री नहीं, बल्कि व्यक्तित्व, कौशल और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करती है।
एक छोटे से गाँव की छात्रा नंदिनी का सपना था कि वह अपने माता-पिता का नाम रोशन करे। कॉलेज में नामांकन तो हो गया, लेकिन वह नियमित कक्षाओं में नहीं आती थी। उसे लगता था कि परीक्षा से पहले कुछ दिन पढ़ लेने से सब हो जाएगा। क्योंकि उसने अपने परिवार और मोहल्ले वाले के मुंह से ऐसा ही सुना था कि कॉलेज जाने की जरूरत नहीं है , धीरे-धीरे उसकी पढ़ाई कमजोर होने लगी, आत्मविश्वास कम हो गया और वह कॉलेज के कार्यक्रमों से भी दूर रहने लगी।
एक दिन कॉलेज की प्रार्थना सभा में प्राचार्य ने कहा—
“कॉलेज केवल किताबों का स्थान नहीं है, यह वह जगह है जहाँ सपनों को दिशा मिलती है, व्यक्तित्व निखरता है और भविष्य बनता है।”
यह बात नंदिनी के मन में घर कर गई। उसने उसी दिन संकल्प लिया कि अब वह प्रतिदिन कॉलेज आएगी।
नियमित कक्षाओं में आने के बाद उसे महसूस हुआ कि हर दिन कुछ नया सीखने को मिलता है। शिक्षकों का मार्गदर्शन, पुस्तकालय का वातावरण, समूह चर्चा, सेमिनार, प्रोजेक्ट, असाइनमेंट इंटर्नशिप और विभिन्न तरह के अलग-अलग कार्यक्रम ,प्रेज़ेंटेशन और नई शिक्षा नीति के अंतर्गत कौशल आधारित गतिविधियों ने उसके जीवन में नया आत्मविश्वास भर दिया।
अब वह केवल किताबें नहीं पढ़ती थी, बल्कि समस्याओं का समाधान ढूँढ़ना सीख रही थी। उसने डिजिटल शिक्षा, संचार कौशल, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे गुण भी विकसित किए, अब उसके नजर में कॉलेज की जीवन उसके लिए सबसे अच्छे पल है और उसमें इतना आत्मविश्वास भर गया है कि पहले किसी टीचर से बात करने के लिए कुछ जानकारी लेने में संकोच करती थी अब वह सभी का नेतृत्व करने लगी है दूसरी लड़कियों को भी मोटिवेट करने लगी है कॉलेज की पढ़ाई भी कर रही है और जीवन में आगे भी बढ़ रही है।
कुछ ही महीनों में वह कॉलेज की सबसे सक्रिय छात्राओं में शामिल हो गई। विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में पुरस्कार जीता और अपने गाँव की बच्चियों के लिए प्रेरणा बन गई।
जब उससे सफलता का रहस्य पूछा गया तो उसने मुस्कुराकर कहा—
“मेरी सफलता किसी जादू का परिणाम नहीं है। यह रोज़ समय पर कॉलेज आने, हर कक्षा में बैठने और हर दिन कुछ नया सीखने का फल है।”

आज नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को केवल परीक्षा पास करने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में सफल, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए तैयार कर रही है। नियमित कक्षा में आने वाले विद्यार्थी केवल अंक ही नहीं, बल्कि अनुभव, आत्मविश्वास, अनुशासन और जीवन जीने की कला भी प्राप्त करते हैं।
आइए, इस नए शैक्षणिक सत्र में हम सभी संकल्प लें—
हर दिन समय पर कॉलेज आएँगे।
प्रत्येक कक्षा में सक्रिय भागीदारी करेंगे।
नई शिक्षा नीति के प्रत्येक अवसर का लाभ उठाएँगे।
अपने सपनों को मेहनत और अनुशासन से साकार करेंगे।
प्रेरक संदेश

“कॉलेज की हर घंटी आपको बुलाती है।
हर कक्षा आपका भविष्य संवारती है।
आज की उपस्थिति ही कल की सफलता का सबसे मजबूत आधार है।
”
डॉ. संगीता कुमारी
मनोविज्ञान विभाग
एस. के. महिला कॉलेज, बेगूसराय



