मोo कारी सोहैब ने बिहार के 208 नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू शिक्षकों के पदों के सृजन एवं नियुक्ति की मांग को लेकर राज्यपाल से की मुलाकात
मोo कारी सोहैब ने बिहार के 208 नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू शिक्षकों के पदों के सृजन एवं नियुक्ति की मांग को लेकर राज्यपाल से की मुलाकात

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: रोसड़ा प्रखंड के रोहुआ निवासी सह विधान पार्षद मोo कारी सोहैब ने बिहार के 208 नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू शिक्षकों के पदों के सृजन एवं नियुक्ति की मांग को लेकर बिहार के राज्यपाल से राज भवन पटना में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।उन्होंने राज्यपाल को अवगत कराया कि राज्य में स्थापित 208 नए डिग्री कॉलेजों में बिहार की द्वितीय राजभाषा उर्दू के शिक्षकों के लिए कोई पद सृजित नहीं किया गया है। इससे बड़ी संख्या में वे छात्र-छात्राएँ प्रभावित हो रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि सभी नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू शिक्षकों के पद तत्काल सृजित किए जाएँ तथा उन पर नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए। साथ ही बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड के अधीन मदरसों में रिक्त शिक्षकीय पदों को भरने, उर्दू अनुवादकों की नियुक्ति करने तथा नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू के साथ-साथ फ़ारसी और अरबी शिक्षकों के पद सृजित करने और उर्दू अनुवादक की बहाली की की भी मांग की गई। राज्यपाल महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र व अंजुमन निदा-ए-अदब, मुज़फ्फरपुर के चेयरमैन असलम रहमानी और राजद के प्रवक्ता अरूण कुमार यादव भी मौजूद थे।
