राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने को लेकर बैठक आयोजित


जे.टी.न्यूज़ ,
समस्तीपुर::- राष्ट्रीय शैक्षिणक महासंघ,बिहार के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक समस्तीपुर के काशीपुर स्थित राज लक्ष्मी गर्ल्स हाई स्कूल में आयोजित की गई। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री महेंद्र कपूर ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस बैठक में विशेष रुप से राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर जी के साथ महासंघ के उच्च शिक्षा वर्ग के राष्ट्रीय प्रभारी महेंद्र कुमार उपस्थित रहे।प्रदेश कार्य समिति की इस बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ को बिहार में और अधिक सशक्त बनाने और उसे हर शिक्षक तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री महेंद्र कपूर ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ देश का सबसे बड़ा शिक्षक संगठन है।28 राज्यों में महासंघ के 10 लाख से अधिक सदस्य हैं।शिक्षकों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने के साथ-साथ महासंघ द्वारा राष्ट्र हित और समाज हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने बिहार में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने को लेकर विभिन्न जिलों से आए जिला अध्यक्ष ,जिला मंत्री और प्रदेश कार्य समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ गहन विचार विमर्श किया।इस बैठक में आगामी सदस्यता अभियान सहित आने वाले तीन महीनों के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम तय किए गए।कहा गया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें केवल शिक्षक शामिल हो सकते हैं।इसमे बिहार से शिक्षकों की अधिक से अधिक सहभागिता होनी चाहिये।इस पर भी व्यापक चर्चा बैठक में की गई।सदस्यता अभियान की चर्चा करते हुए कहा गया कि सदस्यता अभियान से पूर्व राज्य के जिन जिलों में पूर्ण इकाई गठित है वहां जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक नई कार्यसमिति का गठन किया जाए।साथ ही राज्य के बचे हुए सभी शेष जिलों में सदस्यता अभियान से पूर्व संगठन का कार्य प्रारंभ किया जा सके इसके लिये हम सभी को प्रयास करने की जरूरत है।

सदस्यता अभियान के लिए एक लक्ष्य निर्धारित कर कार्य को आगे करने की बात कही गई।इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बिहार के विभिन्न जिलों से आए संगठन पदाधिकारियों जिला अध्यक्षों आदि से संगठन के कार्य में के लिये तन-मन-धन से जुड़ जाने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि महासंघ राज्य में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करता रहा है और यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।बैठक में निर्णय लिया गया कि समय-समय पर महासंघ के प्रतिनिधि शिक्षा विभाग के स्थानीय से लेकर जिला जिला एवं राज्य स्तर के पदाधिकारियों से मिलकर शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करते रहेंगे।बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री पंकज कुमार ने किया।

इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर एवं उच्च शिक्षा प्रभारी महेंद्र कुमार को मिथिला के पाग एवं अंग वस्त्र देकर पारंपरिक तरीके से जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार एवं जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने स्वागत किया।
बैठक में महासंघ बिहार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर,उच्च शिक्षा प्रभारी महेंद्र कुमार,प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार,प्रदेश महामंत्री पंकज कुमार,प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिन्हा, प्रदेश मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र नाथ सिंह,प्रदेश मीडिया टोली सदस्य राहुल पटेल,नमिश कुमार चौधरी,गोपालगंज जिला अध्यक्ष सुधांशु कुमार पांडे,मुंगेर के संयोजक अभय कुमार,समस्तीपुर के जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार,बेगूसराय जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार,सुपौल के विजय कुमार,ज्योतिष कुमार,राजकुमार शर्मा,मनोज प्रसाद,विकास विशाल,विजय कुमार,जिला कार्यसमिति सदस्य शशिभूषण प्रसाद सिंह,विनय कुमार,मदन मोहन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button