समाजसेवी सोनम वांगचुक के आमरण अनशन के समर्थन में आंदोलन तेज वैज्ञानिक अनशनकारी सोनम वांगचुक के साथ संवाद स्थापित कर, हठधर्मिता त्याग कर सम्मानजनक वार्ता करे मोदी सरकार

अन्यथा आंदोलन होगी तेज - किरण देव यादव

समाजसेवी सोनम वांगचुक के आमरण अनशन के समर्थन में आंदोलन तेज

वैज्ञानिक अनशनकारी सोनम वांगचुक के साथ संवाद स्थापित कर, हठधर्मिता त्याग कर सम्मानजनक वार्ता करे मोदी सरकार

अन्यथा आंदोलन होगी तेज – किरण देव यादव

जे टी न्यूज, खगड़िया: देश बचाओ अभियान के बैनर तले रेलवे जंक्शन चौक पर पेपर लीक, निरंतर रद्द होती परीक्षा, परीक्षा फल में धांधली, शिक्षा में भ्रष्टाचार, शैक्षणिक अराजकता, शिक्षा फीस में बढ़ोतरी, सरकार का संवेदनहीनता एवं तानाशाही के खिलाफ एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देने की मांगको लेकर तथा वैज्ञानिक सोनम वांगचुक के 19वां दिन के समर्थन में प्रतिरोध मार्च निकालकर नुक्कड़ सभा किया गया, जिसकी अध्यक्षता देश बचाओ अभियान के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
श्री यादव ने कहा कि मोदी सरकार संवेदनहीन एवं तानाशाह हो चुकी है, जो वैज्ञानिक सोनम वांगचुक का जायज मांग को पूरा नहीं करने, हठधर्मिता एवं लापरवाही वरतने का कार्य कर रही है। जायज मांगों पर संवाद वार्ता नहीं कर रही है। शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं ली जा रही है। जनता से दूरी दुश्मनी एवं पूंजीपतियों से दोस्ती किए हुए हैं। जिससे देश रसातल में जा रही है। छात्र नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। छात्र नौजवान आत्महत्या करने को मजबूर है। नीट के 20 छात्र आत्महत्या कर चुके हैं।
श्री यादव ने कहा कि देश की 55% छात्र युवाओं की आबादी संविधान लोकतंत्र देश आजादी शिक्षा रोजगार को बचाने हेतु सड़कों पर उतरने की जरूरत है।
अभियान के राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि मोदी सरकार मुख्य मुद्दे से ध्यान भटका कर विदेशी दौरा में लगे हुए हैं वहां भी भारत के छवि को धूमिल किया जा रहा है। चौतरफा घोटाले की सरकार बन चुकी है। नेत्री नीतू कुमारी ने कहा कि आज देश एवं बिहार में महिला सुरक्षित नहीं है। चहुंओर महिला का अस्मत लूट जा रहा है। सरकार सिर्फ चेहरा चमकाने में लगी है। सुनील कुमार ने कहा कि दूसरी आजादी की लड़ाई के लिए छात्र जवान मजदूर किसान आम अवाम को सड़कों पर उतरने की जरूरत है।
समाजसेवी किरण देव यादव ने कहा कि 18 जुलाई को कोशी कॉलेज से 3:00 बजे दिन में छात्र युवा प्रतिरोध पैदल मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने छात्र नौजवान सामाजिक कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में भाग लेने का अपील किया

Related Articles

Back to top button