22 जुलाई प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप का पुतला जलाओ कॉरपोरेट भारत छोड़ो के लिए 10 अगस्त जेल भरो आंदोलन
22 जुलाई प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप का पुतला जलाओ
कॉरपोरेट भारत छोड़ो के लिए 10 अगस्त जेल भरो आंदोलन

जे टी न्यूज़, पटना : बिहार राज्य किसान सभा के राज्य पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव अवधेश कुमार ने बताया कि अमेरिका लगातार क्यूबा पर हमला करने की धमकी दे रहा है।अमेरिका द्वारा क्यूबा की आर्थिक नाकेबंदी के चलते वहां दवा की भी किल्लत हो गयी है। खाने के सामानों को रोका जा रहा है।भारत अमेरिका कृषि ट्रेड डील जो घोर किसान एवं देश विरोधी है।उस डील को लागू करने पर मोदी सरकार अड़ा हुआ है।मनरेगा में 47% खेत मजदूरों को काम मिलता था।लेकिन राज्य सरकार के हाथों में देने से काम का प्रतिशत घटेगा।देश में दिहाड़ी मजदूर और खेत मजदूरों ने 3.50 लाख आत्महत्याएं किये हैं।खाद का इस्तेमाल कम करने की प्रधानमंत्री द्वारा बात करना उनकी नाकामी को दर्शाता है।खाद की किल्लत और खाद की कालाबाजारी बड़े पैमाने पर हो रहा है।देश में डीजल का भी किल्लत बढ़ा है।जबरन भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है।27 लाख हेक्टेयर जमीन पर खतरा बढ़ा है।इसके खिलाफ डेढ़ करोड़ किसान संघर्ष कर रहे हैं।स्वामीनाथन कमीशन की अनुशंसाओं के आधार पर यानि फसल में लागत का डेढ़ गुना दाम एम एस पी द्वारा नहीं मिल रहा है।अमेरिकन ट्रेड डील से कपास,मक्का,सोयाबीन की खेती करने वाले किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।इस किसान विरोधी ट्रेड डील के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को देश की 140 करोड़ जनता की ओर से धन्यवाद देते हैं।जो दुर्भाग्यपूर्ण है।अमेरिकन किसानों के पास 470 एकड़ से ज्यादा जमीन है।वहां के छोटे किसानों की आमदनी 3 करोड़ 20 लाख रुपए है।हमारे किसान घाटे की खेती करते हैं।शुगर केन कंट्रोल आर्डर 2026 लागू होने से चीनी मिलों तथा कॉर्पोरेट को भारी मुनाफा मिलेगा।

बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव विनोद कुमार ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।जिस प्रभुराज नारायण राव,संजय कुमार,मनोज चंद्रवंशी, सत्तार अंसारी,मनोज कुमार सुनील,दयानिधि चौधरी आदि ने अपने विचारों को रखा।बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार ने की।
निर्णय हुआ कि 22 जुलाई को भारत अमेरिका कृषि आधारित ट्रेड डील के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला जलाया जाय।
28 जुलाई को संयुक्त किसान मोर्चा तथा 29 जुलाई को ट्रेड यूनियन तथा संयुक्त किसान मोर्चा का राष्ट्रीय कन्वेंशन दिल्ली में होगा।जिसमें बिहार राज्य किसान सभा के नेतृत्वकारी साथी भाग लेंगे।
10 अगस्त को किसानों को एम एस पी,कृषि कर्ज को माफ करने,जबरन भूमि अधिग्रहण को रोकने,भारत अमेरिका ट्रेड डील वापस लेने,मनरेगा को बहाल करने,4 लेबर कोड को समाप्त करने आदि मांगो को लेकर जेल भरो आंदोलन सभी जिला मुख्यालयों पर जुझारू रूप से किया जाय।

