4 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बर्षा के है आसार जे टी न्यूज, पूसा, समस्तीपुर
4 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बर्षा के है आसार
जे टी न्यूज, पूसा, समस्तीपुर

30 सितम्बर से 04 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार जिलों में आमतौर पर मौसम साफ रहेगा हलांकि 4 अक्टूबर को शिवहर, मधुबनी, सीतामढ़ी एवं दरभंगा जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ एक दो स्थानों पर हल्की बर्षा हो सकती है.
यह मौसम पुर्वानुमान ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन उच्च अध्ययन केंद्र डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर द्वारा जारी किया गया है.
इस अवधि में अधिकतम तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.न्यूनतम तापमान 22-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
सापेक्ष आद्रता सुबह में 75-90 प्रतिशत के आस पास तथा दोपहर में 55-60 प्रतिशत रहने की संभावना है.
पुर्वानुमानित अवधि में मुख्य रुप से पूर्वी दिशा से औसतन 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.


