यूको बैंक पटना द्वारा एल.एन. मिश्रा इंस्टीट्यूट में सीएसआर गतिविधि के तहत वाटर कूलर एवं अन्य उपकरण प्रदान
यूको बैंक पटना द्वारा एल.एन. मिश्रा इंस्टीट्यूट में सीएसआर गतिविधि के तहत वाटर कूलर एवं अन्य उपकरण प्रदान

जे टी न्यूज, पटना: एल.एन. मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक डेवलपमेंट एंड सोशल चेंज, पटना में यूको बैंक, पटना द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) गतिविधि के अंतर्गत वाटर कूलर एवं अन्य आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य संस्थान के विद्यार्थियों, प्रशिक्षुओं एवं कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करना है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एल.एन. मिश्रा इंस्टीट्यूट की निदेशक आईएएस श्रीमती एन. विजयलक्ष्मी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संस्थान के कुलसचिव श्री सुधीर कुमार तथा उप-कुलसचिव डॉ. प्रीति सिंह भी उपस्थित रहीं। संस्थान के पदाधिकारियों ने यूको बैंक द्वारा की गई इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की CSR गतिविधियां समाज एवं शैक्षणिक संस्थानों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।
यूको बैंक, पटना की ओर से भी इस अवसर पर संस्थान के साथ सहयोग एवं सामाजिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। बैंक द्वारा प्रदान किए गए वाटर कूलर एवं अन्य उपकरणों से संस्थान में आने वाले विद्यार्थियों, प्रशिक्षुओं एवं अन्य लोगों को सुविधा प्राप्त होगी।

कार्यक्रम में एल.एन. मिश्रा इंस्टीट्यूट एवं यूको बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। दोनों संस्थानों के संयुक्त प्रयास से आयोजित यह CSR कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल के रूप में सामने आया।