36 वर्ष बाद परिसीमन कर पंचायत चुनाव कराने की घोषणा स्वागत योग्य

2011 के बजाय वर्तमान जनसंख्या के आधार पर परिसीमन कर पंचायती चुनाव करने की जरूरत - किरण देव 

36 वर्ष बाद परिसीमन कर पंचायत चुनाव कराने की घोषणा स्वागत योग्य

2011 के बजाय वर्तमान जनसंख्या के आधार पर परिसीमन कर पंचायती चुनाव करने की जरूरत – किरण देव

जे टी न्यूज, खगड़िया,अलौली: बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगड़िया जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के द्वारा 36 वर्ष बाद 2011 के जनसंख्या के आधार पर परिसीमन कर पंचायत चुनाव कराने की घोषणा करने की हार्दिक स्वागत एवं साधुवाद धन्यवाद आभार व्यक्त किया है। कहा कि सरकार का साहसिक एवं ऐतिहासिक फैसला स्वागत योग्य है।
त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि महासंघ के जिला संयोजक किरण देव यादव ने मुख्यमंत्री एवं पंचायती राज मंत्री से उक्त घोषणा में संशोधन कर वर्तमान जनसंख्या के आधार पर परिसीमन करने एवं पंचायत चुनाव कराने की मांग किया है।
श्री यादव ने सरकार की घोषणा को स्थानीय निकाय त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि की एकता एवं आंदोलन की जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि विगत कई वर्षों से महासंघ ने निरंतर आंदोलनरत रहा है। इसके लिए मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश राय एवं सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष आमोद निराला का पहल रंग लाया।
उन्होंने कहा कि समकालीन जनसंख्या एवं परिसीमन के आधार पर ना सही 36 वर्ष बाद 2011 से ही सही जनसंख्या एवं परिसीमन के आधार पर पंचायत चुनाव करना स्वागत योग्य है। कुछ नहीं से कुछ बेहतर है।
श्री यादव ने कहा कि जब परिसीमन किया ही जाएगा तो 2011 के बजाय वर्तमान जनसंख्या के आधार पर परिसीमन सरकार के द्वारा कराना चाहिए। जिससे एक पंथ दो कार्य संभव हो पाएगा। समय पैसा परिश्रम का सदुपयोग करने की जरूरत है।

 

श्री यादव ने कहा कि यदि परिसीमन होता है तो क्षेत्र की संख्या बढ़ेगा, जनप्रतिनिधि की संख्या बढ़ेंगे, सत्ता का विकेंद्रीकरण होगा, नए लोगों को अवसर मिलेगा, टोला मोहल्ला तक का सर्वांगीण विकास होगा, प्रशासनिक दक्षता, स्थानीय प्रतिनिधित्व, क्षेत्र विकास तथा गांधी जी का सपना साकार होगा।

Related Articles

Back to top button