जयनगर स्टेशन चौक पर भारत सरकार के शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया गया
जयनगर स्टेशन चौक पर भारत सरकार के शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया गया

जे टी न्यूज, जयनगर :
पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता जयनगर पार्टी सचिव कॉमरेड कुमार राणा प्रताप सिंह ने की।कार्यक्रम को पार्टी जिला सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड रामजी बाबू, लोकल कमिटी सदस्य कॉमरेड चन्देश्वर प्रसाद, कॉमरेड मंजू देवी, कॉमरेड शंकर कुमार यादव, कॉमरेड आत्मा राम, कॉमरेड मुकेश कुमार,कॉमरेड रविन्द्र बिहार उर्फ मोहन,कॉमरेड पवन कुमार यादव,श्याम प्रसाद गुप्ता,अनिल गुप्ता, डी. वाई.एफ. आई. के श्याम यादव,एस. एफ.आई. के आनन्द कुमार ठाकुर के अलावे अन्य ने सम्बंधित किया।वक्ताओं ने कहा कि आज देश का शिक्षा व्यवस्था सरकार के गलत नीतियों के कारण बर्बाद हो रही है देश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक हो रही है।भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने प्रमुख परीक्षा आयोजित करने के लिए 2017 में स्वायत्त निकाय का राष्ट्रीय स्तर पर गठन किया जिसका उद्देश्य JEE Main, NEET-UG एवं CUET में प्रवेश हेतु NTA द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसके गठन के बाद सभी प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक होना आम बात हो गई है।
साथ ही कहा कि NEP का 2020 में गठन हुआ इसका मुख्य उद्देश्य 5+3+3+4 स्कूली ढांचे के बारे में दर्शाता है।सरकार NTA 2017 एवं NEP 2020 तत्काल वापस लिया जाय।





