सीमांचल क्षेत्र के नागरिक दोनों देशों की नागरिकता बनाकर उठा रहे है लाभ

सीमांचल क्षेत्र के नागरिक दोनों देशों की नागरिकता बनाकर उठा रहे है लाभ


जे टी न्यूज़, जयनगर: जयनगर सीमावर्ती क्षेत्र में दोनों देश के नागरिक भारत नेपाल की नागरिकता का फायदा उठाकर वहां मिलने वाले लाभों को ले रहे हैं। सैकड़ों नेपाली लोगों के पास आधार कार्ड-पैन कार्ड भी मनरेगा का जॉब कार्ड, राशनकार्ड से लेकर पेंशन का भी उठा रहे लाभ । इंडो-नेपाल के निकटवर्ती गांव के नेपाली लोग दोहरी नागरिकता का लाभ उठा रहे हैं। इन लोगों के पास भारतीय आधार कार्ड, पेनकार्ड, बैंक पासबुक, राशनकार्ड, पहचानपत्र से लेकर दोहरी नागरिकता तक प्राप्त है। इसी आधार पर नेपाली गांव के वाशिंदे भारतीय भूभाग में मकान बनाकर दोनों देश से मिलने वाले लाभ व अनुदान का बखूबी फायदा भी उठा रहे हैं। दरभंगा,मधुबनी , समस्तीपुर जिले तक में दोहरी नागरिकता के लिए वैध कागजात उपलब्ध कराने का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। ऐसा नहीं है कि दोहरी नागरिकता महज नेपाली लोगों की ही है। सीमावर्ती गांव के भारतीय लोगों के पास भी दोहरी नागरिकता है। हजारों से अधिक भारतीय और नेपाली लोगों के पास नेपाल और भारत दोनों देश की नागरिकता है। नेपाल के सप्तरी जिला ,धुनूषा,सिरहा जिला के लोगों इसका लाभ ले रहे हैं। इन लोगों ने आधार कार्ड, पैन कार्ड और राशन कार्ड तक बना कर रखा है। मनरेगा के जाब कार्ड और पेंशन का भी लाभ उठा रहे है। बावजूद इसके कई भारतीयों की जमीन अभी भी नेपाल में है। खुली सीमा के कारण, दोनों देशों के नागरिकों के साथ ही विरोधी तत्वों और तस्करों को भी फायदा मिलता है. इस सीमा के करीब बैठे नेपाल में, आतंकी देश विरोधी गतिविधियों को समर्थन प्रदान करने का प्रयास कर रहे है, लेकिन अब उनकी बात पकड़ी जा चुकी है. पिछले कुछ महीनों में, अनेक विदेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते हुए पकड़े गए हैं दोनों देश के नागरिकता का फायदा उठाने वाले लोग के रिश्तेदार एवं कारोबार के साथ मकान एवं खेती की जमीन सहित इंडियन एवं नेपाली गाड़ी , भारतीय एवं नेपाली रुपया एवं बैंक अकाउंट भी है ।

दोनों देश की नागरिकता का फायदा उठाने वाले लोगों के लिए भारत नेपाल एक आंगन की तरह है जिसका दोनों देश से मिलने वाले लाभों का फायदा मिल रहा है। भारत-नेपाल के बीच सदियों से पुराने रोटी-बेटी के रिश्ते की आड़ में हित साधने वालों की अब खैर नहीं है। नेपाल सरकार के बाद अब भारत सरकार ने अब ऐसे लोगों की कुंडली तैयार कर रही है। जिन्होंने भारत और नेपाल दोनों देश की दोहरी नागरिकता ले रखी है। भारत में नागरिकता संशोधन कानून के बाद भारत सरकार के निर्देश पर पुलिस और खुफिया विभाग दोहरी नागरिकता पर काफी सख्त हो गई है। भारत सरकार ने आपसी सहयोग से गुप्तचर विभाग के अधिकारियों को ऐसे संदिग्ध लोगों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है जिन्होंने दोनों देशों की नागरिकता ली हो अथवा जिन्होंने फर्जी दस्तावेज के सहारे नागरिकता हासिल की हो। इस संबंध में एसडीओ दीपक कुमार ने बताया विधानसभा चुनाव से पूर्व फिर में खजोली विधानसभा से लगभग 37 हजार लोगों का नाम हटा है। इस संबंध में एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट हरि नारायण जाट ने बताया की दोनों देश की नागरिकता वाले लोगों की जांच की सूची जिलाअधिकारी को भेजी गई है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button