अगस्त को बेतिया समाहरणालय पर हजारों किसान मजदूर गिरफ्तारी देंगे
10 अगस्त को बेतिया समाहरणालय पर हजारों किसान मजदूर गिरफ्तारी देंगे

जे टी न्यूज, बेतिया: भारतीय किसान सभा के केन्द्रीय किसान कमिटी के सदस्य प्रभुराज नारायण राव,बिहार राज्य किसान सभा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य चांदसी प्रसाद यादव ने कहा कि मोदी सरकार की कॉर्पोरेट परस्त नीतियों के चलते किसान घाटे की खेती करने को मजबूर हैं।दूसरी तरफ अमेरिका से कृषि समझौता कर किसानों का कमर तोड़ दिया है। इसलिए किसानों,मजदूरों ने मोदी सरकार गद्दी छोड़ो ,कॉर्पोरेट भारत छोड़ो का नारा दिया है।10 अगस्त को बेतिया समाहरणालय को बंद कर जिले के किसान,मजदूर,छात्र तथा नौजवान अपनी गिरफ्तारी देंगे।

भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र सीटू के राज्य सचिव शंकर कुमार राव ने कहा कि 4 लेबर कोड की वापसी के लिए 10 अगस्त को सभी असंगठित क्षेत्र के मजदूर बेतिया समाहर्ता के सामने गिरफ्तारी देंगे।
बिहार राज्य किसान सभा के जिला सचिव प्रकाश कुमार वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार मनरेगा कानून को समाप्त कर देने की नीयत से ही वी बी जी ग्राम जी योजना को सामने लाई है।जिससे मनरेगा से मिलने वाले काम बंद हो जाएगा।


