निजी वेयर हाउसिंग कंपनी ने किसानों से 42 लाख रुपये ठगे,प्राथमिकी दर्ज

निजी वेयर हाउसिंग कंपनी ने किसानों से 42 लाख रुपये ठगे,प्राथमिकी दर्ज


जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : निजी वेयर हाउसिंग कंपनी ने किसानों को करीब 42 लाख रुपये से अधिक मूल्य का गेहूं, मक्का व धान बेचकर किसानों को ठग कर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में उजियारपुर थाना क्षेत्र के महेशपट्टी निवासी काजी शकील एकता और मो. आदिल हुसैन ने उजियारपुर थाना में गबन का केस दर्ज करवाते हुए ठगी गयी राशि कंपनी से वापस करवाने का निवेदन किया है. थाना में केस दर्ज कर आवेदन में आवेदकों ने दिल्ली के नोयडा स्थित कम्पनी आर्या कोलेटरल वेयरहाउसिंग सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोगी संस्था मेसर्स आर्यन फिनांसियल सलूशन, प्राइवेट लिमिटेड के कर्ताधर्ता ताजपुर थाना के माधोपुर दिघरुआ निवासी स्व मो. अब्बास शम्शी के पुत्र तौफिक आलम व उसके पुत्र पैक्स अध्यक्ष ओसामा बीन तौफीक के अलावा आर्या कोलेटरल वेयरहाउसिंग सर्विस के एमडी एवं कंपनी के ऑपरेशन हेड प्रकाश शुक्ला, बिहार राज्य आर्या कोलेटरल वेयरहाउसिंग व उस कम्पनी के हेड प्रभात कुमार को आरोपी बनाते हुए बताया है कि उपरोक्त कम्पनी के आरोपियों ने महेशपट्टी स्थित किसान कोल्ड स्टोरेज के परिसर में अवस्थित वेयर हाऊस को किराया पर लेकर उसमें काजी शकील एकता का करीब 27 लाख 60 हजार रुपये का एवं मो. आदिल का करीब 14 लाख रुपये का गेहूं, मक्का व धान का भंडारण किया था. इसी बीच 16 मार्च 2026 को आरोपियों ने वेयर हाउस से सारा खाद्यान्न को बेचकर किसानों का रुपये ठगी कर फरार हो गया. आवेदक ने केस में बताया है की इसके बाद से कई बार पैसा मांगने पर आरोपीगण टाल मटोल करने लगे हैं. गौरतलब हो की उपरोक्त कम्पनी किसानों का अनाज भंडारण के रखरखाव के एवज में प्रति क्विंटल तय किराया लेती है,

 

और बेचने के समय किराया काटकर शेष रुपये किसानों को वापस देने का करार किये हुए था. उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि ठगी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है, इस मामले को लेकर पीड़ितों ने मंगलवार को पुलिस कप्तान अरविन्द प्रताप सिंह से इस मामले को लेकर न्याय की गुहार लगाई है!

Related Articles

Back to top button