सीपीएम कार्यकर्ता ने मनाया का. सीताराम येचुरी का दूसरा पुण्यतिथि
सीपीएम कार्यकर्ता ने मनाया का. सीताराम येचुरी का दूसरा पुण्यतिथि

जे टी न्युज, सहरसा:- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव मार्क्सवादी चिंतक इतिहासकार प्रखर वक्ता कामरेड सीताराम येचुरी की दूसरी पुण्यतिथि सीपीएम जिला पार्टी कार्यालय शारदा नगर बटरहा में सीपीएम नेता और कार्यकर्ता के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। सीपीएम जिला सचिव मंडल सदस्य कुलानन्द यादव ने कहा का. सीताराम येचुरी सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि एक विचारधारा थे उन्होंने छात्र जीवन से संघर्ष रत्न रहे बाद में संसद बनें फिर भी जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर संसद के अंदर और सड़क पर दोनों जगह जनता की आवाज को बुलंद शिक्षा ,रोजगार ,संविधान बचाने की लड़ाई में किसान मजदूर और युवाओं को जोड़ने अग्रणी भूमिका निभाई जब से केन्द्र में भाजपा आरएसएस सरकार बनी है तब से सुनियोजित तरीके से संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं येचुरी ने कहा था धर्म लोगों का व्यक्तिगत मामला है कोन धर्म को राजनीति से दूर रखो। श्रद्धांजलि अर्पित करते सीपीएम नेता कुलानन्द कुमार,नसीम उद्दीन,मो मुर्शीद साहव, मनोज शर्मा, अनिता देवी सीताराम देवी,सिला देवी बंदना कुमारी, आदि मौजूद थे।
