प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार पंडित ने बाढ़ पीड़ितों की सुविधा का लिया जायजा

प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार पंडित ने बाढ़ पीड़ितों की सुविधा का लिया जायजा

जे टी न्यूज, खगड़िया(गीता कुमार): परबत्ता प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार पंडित ने परबत्ता के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर लोगों की सरकारी सुविधा एवं कर्मचारियों को हर संभव तैनात रहने के साथ-साथ सामुदायिक किचन एवं लोगों के जरूरतमंद चीजों को पूरा करते हुए उन्होंने लोगों से अपील। आपलोग संयम बनाए रखें सरकार के द्वारा यह प्राकृतिक आपदा से निपटने का काम कर रहे हैं। परबत्ता प्रखंड के 17 सरकारी विद्यालय भी बाढ़ की चपेट में आ जाने से पठन-पाठन बंद है जिसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रेस के माध्यम से बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों से अपील की है की आप अपने छोटे छोटे बच्चे को बाढ़ की पानी में जाने रोके।हर संभव हर जरूरतमंद सरकार के द्वारा दी जाने वाले हर सुविधा को उपलब्ध कराने के लिए कर्मचारी को तैनात रहने के लिए कहा है वही सामुदायिक किचन में चलने वाले खाने-पीने की भी सामानों सहित थाली एवं साफ सफाई को भी ध्यान में रखने की भी बातें उन्होंने कहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार पंडित दिन हो या रात और संभव बाढ़ प्रभावित बांधों का भी निरीक्षण कर कहीं भी किसी भी तरह की परिस्थितियों से प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं।

Related Articles

Back to top button