26 सितंबर को ईख उत्पादक संघ का बेतिया में विशाल धरना

26 सितंबर को ईख उत्पादक संघ का बेतिया में विशाल धरना


जे टी न्यूज़, बेतिया : बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ का लौरिया चीनी मिल क्षेत्रीय कमिटी की बैठक बासोपट्टी में मनोज कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ के महासचिव प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि नरेन्द्र मोदी की सरकार घोर किसान विरोधी एवं जन विरोधी हो गई है।चीनी के दाम में बेतहाशा वृद्धि कर मिल मालिकों और जमाखोरों को देश की जनता को लूटने का खुला छूट दे दिया।लेकिन गन्ना के दाम में बढ़ोतरी नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा कि गन्ना का दाम 650 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित करने, घटतौली पर रोक लगाने, चालान का वितरण सभी कटेगरी का एक साथ करने, गन्ना से चीनी निकालने के बाद गन्ना से बनने वाले बिजली, इथेनॉल, खाद, स्प्रीट आदि के मुनाफे का आधा हिस्सा किसानों को देने की मांग किया जायेगा ।


जिला सचिव म. वहीद ने कहा कि 26 सितंबर को 11 बजे दिन से जिला पदाधिकारी के समक्ष बेतिया में गन्ना किसानों का विशाल धरना दिया जाएगा।इस धरने को अखिल भारतीय गन्ना किसान महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव तथा अखिल भारत किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव विनोद कुमार संबोधित करेंगे।इसलिए इस धरना में योगापट्टी,लौरिया से भारी संख्या में किसान भाग लें।
बैठक को रामायण शर्मा, दोवा हकीम,सहोदरी देवी,शांति देवी, मुखा चौधरी,छोटा पांडेय,शिवनाथ प्रसाद कुशवाहा,हीरालाल प्रसाद कुशवाहा, बिगु नट,नथुनी शर्मा आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button