वीमेंस कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित: छात्राओं को दी गई ‘बिहार पीड़ित प्रतिकर योजना’ की जानकारी

वीमेंस कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित: छात्राओं को दी गई ‘बिहार पीड़ित प्रतिकर योजना’ की जानकारी
जे टी न्यूज़, समस्तीपुर: वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर (ल.ना. मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा) के सभागार हॉल में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ .राजेश कुमार रंजन ने की। कार्यक्रम का मुख्य विषय “बिहार पीड़ित प्रतिकर योजना–2014” रहा।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. संगीता (गणित विभाग) ने अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्राओं को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। सह-संयोजक डॉ. सुनीता कुमारी (राजनीति विज्ञान विभाग) ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के छात्राओं को कर्तव्य एवं अधिकार के साथ न्याय व्यवस्था को जानने के लिए जागरूक किया।

डी . एल. एस, ए समस्तीपुर द्वारा प्रतिनियुक्त मुख्य वक्ता पैनल अधिवक्ता श्री नीरज कुमार त्रियार एवं पीएलवी सुश्री दीप्ति कुमारी ने छात्राओं को बिहार पीड़ित प्रतिकर योजना के प्रावधानों, कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा पीड़ितों के लिए उपलब्ध सरकारी सहायता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रभारी प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार रंजन ने कहा कि आधुनिक समाज में महिलाओं का विधिक रूप से साक्षर होना उनके वास्तविक सशक्तिकरण की नींव है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वयं कानूनों को समझें और समाज के अन्य लोगों को भी उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें।

इस अवसर पर बर्सर डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि विधिक जागरूकता प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों और उपलब्ध कानूनी सहायता के प्रावधानों की जानकारी रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे उचित कानूनी सहायता प्राप्त कर सकें।

मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश साह ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं को कानून की व्यावहारिक जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्राप्त जानकारी को व्यापक स्तर पर समाज तक पहुँचाना भी आवश्यक है।

कार्यक्रम में हिंदी विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापिका सोनी सलोनी सहित महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। इस अवसर पर डॉ सोनी सलोनी,डॉ नेहा कुमारी जायसवाल, डॉ मधुलिका मिश्रा,डॉ सुमन कुमारी, डॉ रिंकी कुमारी, डॉ पिंकी कुमारी, डॉ रंजन कुमार, डॉ कविता वर्मा, डॉ कुमारी अनु,डॉ मृतुन्जय ठाकुर, डॉ अपूर्वा मुले, डॉ पिंकी कुमारी, डॉ पर्णम शर्मा, डॉ ऋतु सांगवान, डॉ पूनम कुमारी, डॉ काजल श्रीवास्तव,डॉ सोनी सिन्हा,डॉ संगीता कुमारी, डॉ आभा कुमारी,डॉ कल्पना सिंह, डॉ ऋचा वर्मा,डॉ स्मिता कुमारी,डॉ आभा , डॉ रेखा कुमारी, डॉ शबनम कुमारी, डॉ स्वाति कुमारी, डॉ नवेश कुमार, डॉ कस्तूरीका कानन,डॉ सोनल सिंह, डॉ चन्दन कुमार, डॉ शाहनाज आरा, डॉ श्रीविद्या,

Related Articles

Back to top button