करगहर में ‘मां दुर्गा इलेक्ट्रिक सेल एंड सर्विस’ का भव्य शुभारंभ

एक ही छत के नीचे इलेक्ट्रिक सामान की बिक्री और मरम्मत की सुविधा

करगहर में ‘मां दुर्गा इलेक्ट्रिक सेल एंड सर्विस’ का भव्य शुभारंभ

एक ही छत के नीचे इलेक्ट्रिक सामान की बिक्री और मरम्मत की सुविधा

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास): करगहर प्रखंड अंतर्गत सिरसिया मोड़ के समीप शनिवार,26 सितंबर 2026 को मां दुर्गा इलेक्ट्रिक सेल एंड सर्विस का भव्य उद्घाटन हुआ। उद्घाटन शिव शक्ति हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ.श्रीनिवास सिंह ने फीता काटकर विधिवत किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान विद्वान आचार्य द्वारा पूजा-पाठ एवं हवन कराया गया। आगंतुक अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पहार से सम्मानित किया गया तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वही दुकान के प्रोपराइटर संजीत कुमार शर्मा ने बताया कि यहां मोटर,स्टार्टर,पंखा,मिक्सर,वॉशिंग मशीन, गीजर,कूलर,समरसेबल,हीटर,आयरन समेत विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रिक सामान उपलब्ध होंगे। साथ ही इलेक्ट्रिक उपकरणों की मरम्मत एवं सर्विसिंग की सुविधा भी ग्राहकों को मिलेगी।


उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग,श्रद्धालु एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button