शिक्षक मतदाताओं से मिले घनश्याम राय, समर्थन और आशीर्वाद की अपील
शिक्षक मतदाताओं से मिले घनश्याम राय, समर्थन और आशीर्वाद की अपील

जे टी न्यूज, बेगूसराय/समस्तीपुर: दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के प्रत्याशी डॉ. घनश्याम राय ने बुधवार को बेगूसराय और समस्तीपुर जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों का दौरा कर शिक्षक-मतदाताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से संवाद कर चुनाव में समर्थन और आशीर्वाद मांगा।
डॉ. राय ने रामचरित्र सिंह कॉलेज, मझौल (बेगूसराय), सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल), राजकीयकृत श्री रीतलाल +2 विद्यालय, सकरौली, चेरियाबरियारपुर (बेगूसराय) तथा शशि कृष्ण कॉलेज, थतिया, रोसड़ा (समस्तीपुर) पहुंचकर शिक्षक-मतदाताओं से संपर्क किया।
इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से शिक्षा व्यवस्था और शिक्षक समुदाय से जुड़े विषयों पर संवाद किया तथा उनके सुझावों को सुना। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके मुद्दों को प्रभावी ढंग से संबंधित मंचों पर उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
शिक्षक-मतदाताओं से मुलाकात के दौरान डॉ. घनश्याम राय ने अपने पक्ष में समर्थन की अपील करते हुए कहा कि उन्हें अवसर मिलने पर वे शिक्षकों की समस्याओं, लंबित मांगों और शिक्षा से जुड़े आवश्यक मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का प्रयास करेंगे।

दौरे के दौरान शिक्षकों के साथ संवाद और जनसंपर्क को चुनावी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया। डॉ. राय ने शिक्षक मतदाताओं से सहयोग और आशीर्वाद की अपेक्षा जताई।

