संत पॉल पब्लिक स्कूल बेगूसराय में धूमधाम से मनाया गया 77वा स्वतंत्रता दिवस

संत पॉल पब्लिक स्कूल बेगूसराय में धूमधाम से मनाया गया 77वा स्वतंत्रता दिवस
जे टी न्यूज़


बेगूसराय : संत पॉल पब्लिक स्कूल सुहद नगर बेगूसराय में धूमधाम से मनाया गया 77वा स्वतंत्रता दिवस। विद्यालय के बच्चो द्वारा अलग अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रत्नेश कुमार सिंह ने किया झंडोतोलन। झंडोतोलन के पश्चात दीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

 

बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रबंधक अक्षत सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा की हमें धर्म , जाती से ऊपर उठकर अपनी सोच अच्छी रखनी चाहिए और एकजुट होकर राष्ट्रहित में योगदान देना चाहिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक निशु , आरती सिंह , कोर्डिनेटर यशवंत सिंह , निरंजन कुमार सिंह ,अदिति कुमारी ,दीपक कुमार के साथ सौरभ कुमार ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया। विद्यालय परिवार में उपस्थित अध्यापक/अध्यापिका रंजना , अंशु , पूजा , बेबी , रीना , अवधेश सिंह , उज्जवल और आशा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियो को सम्मानित किया।

 

Related Articles

Back to top button