मंडल कारा में धूमधाम से मना गांधी जयंती समारोह
मंडल कारा में धूमधाम से मना गांधी जयंती समारोह
जे टी न्यूज, समस्तीपुर:आशा सेवा संस्थान, समस्तीपुर’ के तत्वावधान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर मंडल कारा समस्तीपुर के बापू सभागार में में ‘गांधी जयंती समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने किया।संचालन आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने किया।इस अवसर पर बंदियों और प्रतिभागियों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इस अवसर पर गायक संजय कुमार सुमन ने देशप्रेम, सत्य और अहिंसा के संदेशों को समेटे गीतों और प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।प्रतियोगिता के समापन के पश्चात ‘सम्मान समारोह’ का आयोजन हुआ, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के विचारों और उनके सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बापू के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाने में पूरी तरह प्रासंगिक हैं। मौके पर एन जी ओ संघ बिहार के सचिव संजय कुमार बबलू,सहायक अधीक्षक कंचन कुमारी,समाज सेवी संतोष कुमार निराला उपस्थित थे।संजय कुमार बबलू ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से मंडल कारा में सकारात्मक ऊर्जा और सुधार की भावना को बढ़ावा मिलता है।आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन उपाधीक्षक शिवमंगल प्रसाद ने किया।



