राष्ट्रसेवा और सामाजिक सरोकारों को लेकर ‘प्रयास’ व ‘एवार्ड’ की अहम पहल, 11 अक्टूबर के कार्यक्रम की रूपरेखा पर हुआ मंथन

वरिष्ठ अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कॉरपोरेट प्रतिनिधियों की बैठक में भविष्य की योजनाओं पर सार्थक चर्चा

राष्ट्रसेवा और सामाजिक सरोकारों को लेकर ‘प्रयास’ व ‘एवार्ड’ की अहम पहल, 11 अक्टूबर के कार्यक्रम की रूपरेखा पर हुआ मंथन

वरिष्ठ अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कॉरपोरेट प्रतिनिधियों की बैठक में भविष्य की योजनाओं पर सार्थक चर्चा

नई दिल्ली। सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रसेवा के उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास संस्था और एवार्ड संस्था के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। प्रयास के संस्थापक आमोद कुमार कंठ के आमंत्रण पर एवार्ड संस्था के महासचिव एवं पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह, दिल्ली सरकार के पूर्व सलाहकार एवं एवार्ड के निदेशक निखिलेश झा, प्रीतम कुमारी और सुनील कुमार ठाकुर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए पहुंचे।

प्रयास के संस्थापक आमोद कुमार कंठ, कार्यकारी निदेशक इंदू रानी और महासचिव जसवीर सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में आगामी 11 अक्टूबर के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं और उसकी रूपरेखा पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर भारतीय राजस्व सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं पूर्व प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त राकेश कुमार पालीवाल भी दिल्ली प्रवास के दौरान कार्यक्रम से जुड़े। उन्हें एवार्ड के निदेशक निखिलेश झा ने विशेष रूप से आमंत्रित किया।

बैठक में टीसीएस के अमित परमार सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की सहमति व्यक्त की। विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर उपस्थित लोगों के बीच सारगर्भित चर्चा हुई।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि सामाजिक संस्थाएं, अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता और कॉरपोरेट क्षेत्र के प्रतिनिधि मिलकर समाज एवं राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को नई दिशा दे सकते हैं।

अंत में सभी उपस्थित लोगों ने भविष्य में आपसी सहयोग और सहभागिता को और मजबूत करने तथा राष्ट्रसेवा के कार्यों में मिलकर योगदान देने का संकल्प लिया। बैठक को सामाजिक सरोकारों और सामूहिक प्रयासों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना गया।

 

Related Articles

Back to top button