स्नातक मतदाताओं की आवाज बनेगा महागठबंधन का प्रत्याशी : आलोक मेहता
उजियारपुर में राजद की विधानसभा स्तरीय बैठक सह मतदाता मिलन समारोह अनिल कुमार झा ने शिक्षा और रोजगार को बताया प्रमुख मुद्दा*
स्नातक मतदाताओं की आवाज बनेगा महागठबंधन का प्रत्याशी : आलोक मेहता
उजियारपुर में राजद की विधानसभा स्तरीय बैठक सह मतदाता मिलन समारोह
अनिल कुमार झा ने शिक्षा और रोजगार को बताया प्रमुख मुद्दा*

जे टी न्यूज़, समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से शुक्रवार को दलसिंहसराय शहर स्थित एक निजी विवाह भवन में उजियारपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक सह मतदाता मिलन समारोह आयोजित किया गया। बैठक में स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता तथा महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा ने स्नातक मतदाताओं से संवाद किया और चुनाव में समर्थन की अपील की।
बैठक की अध्यक्षता उजियारपुर विधानसभा प्रभारी डॉ. सूरज दास ने की, जबकि संचालन उजियारपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष रामलौलीन राय ने किया। विषय प्रवेश दलसिंहसराय प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद जाबिर हुसैन ने कराया और धन्यवाद ज्ञापन पूर्व जिला पार्षद प्रभु नारायण राय ने किया।
*शिक्षित बेरोजगारों के हितों की लड़ाई लड़ेंगे अनिल झा : आलोक मेहता*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आलोक कुमार मेहता ने कहा कि महागठबंधन ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षित और संघर्षशील प्रत्याशी अनिल कुमार झा को मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि अनिल झा लंबे समय से शिक्षित बेरोजगारों और स्नातकों के हितों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। मेहता ने विश्वास जताया कि स्नातक मतदाता इस बार एकजुट होकर उनके पक्ष में मतदान करेंगे, ताकि विधान परिषद में उनकी समस्याओं और मांगों को मजबूती से उठाया जा सके।
*शिक्षा और रोजगार होंगे प्रमुख मुद्दे : अनिल कुमार झा*

राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा ने स्नातक मतदाताओं से प्रथम वरीयता का मत देने की अपील करते हुए कहा कि वे शिक्षित बेरोजगारों और युवाओं की आवाज बनकर विधान परिषद में काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और रोजगार उनके प्रमुख मुद्दे होंगे। साथ ही, स्नातक मतदाताओं के मान-सम्मान और अधिकारों के लिए हमेशा खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
समारोह में जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, वरिष्ठ नेता राजेश्वर महतो, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सत्यविन्द पासवान, जिला पार्षद हेमलता कुमारी, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ममता कुशवाहा, जिला महासचिव मोहम्मद परवेज आलम, पूर्व मुखिया कामेश्वर राय, राजेंद्र सिंह और अरविंद पांडेय सहित कई स्थानीय नेता एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्नातक मतदाताओं ने भाग लिया।



