खानपुर में राजद की बैठक, अनिल कुमार झा के समर्थन में जुटे महागठबंधन कार्यकर्ता
आलोक मेहता ने प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की, अनिल झा ने शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को सदन में उठाने का किया वादा
खानपुर में राजद की बैठक, अनिल कुमार झा के समर्थन में जुटे महागठबंधन कार्यकर्ता
आलोक मेहता ने प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की, अनिल झा ने शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को सदन में उठाने का किया वादा 
जे टी न्यूज
खानपुर (समस्तीपुर)। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर खानपुर प्रखंड के मनवारा गांव में राजेश यादव के आवासीय परिसर में वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक सह मतदाता मिलन समारोह आयोजित किया गया। बैठक में महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा के समर्थन में चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई और स्नातक मतदाताओं से प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की गई।
बैठक की अध्यक्षता खानपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष मोहम्मद इसहाख ने की, जबकि संचालन वारिसनगर प्रखंड अध्यक्ष पवन यादव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ राजद नेता हरिश्चन्द्र राय ने किया। कार्यक्रम में उजियारपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता तथा राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
अनिल झा की जीत को सामाजिक न्याय से जोड़ा
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक आलोक कुमार मेहता ने कहा कि अनिल कुमार झा पार्टी के समर्पित साथी हैं और छात्र-युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं। उन्होंने स्नातक मतदाताओं से अनिल झा को प्रथम वरीयता का मत देकर विजयी बनाने की अपील की। मेहता ने कहा कि उनकी जीत सामाजिक न्याय, सामाजिक सद्भाव और युवाओं के सम्मान को मजबूती प्रदान करेगी।
शिक्षा और रोजगार की लड़ाई लड़ने का भरोसा
राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा ने कहा कि मतदाताओं का आशीर्वाद मिलने पर वे स्नातकों, युवाओं और शिक्षकों की समस्याओं को विधान परिषद में मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने शिक्षा और रोजगार के अधिकारों के लिए संघर्ष करने तथा मतदाताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।

बैठक में विधानसभा प्रभारी फैजुर रहमान फैज, जिला सह प्रभारी सत्यविंद पासवान, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न यादव, जिला पार्षद हेमंत यादव, जिला महासचिव राकेश कुमार राय, वारिसनगर प्रखंड अध्यक्ष पवन यादव, खानपुर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इसहाख, वरिष्ठ नेता हरिश्चन्द्र राय, पैक्स अध्यक्ष नागमणि, श्याम सुंदर राय, कन्हैया कुमार, रामप्रकाश यादव, इंजीनियर शाहजहां अख्तर, विजय कुशवाहा, अरुण राय, मोहम्मद सद्दाम, अवधेश यादव और राजकुमार राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं मतदाता उपस्थित रहे।


