राघोपुर नाव हादसे में 13 लोगों की मौत से मर्माहत हैं आलोक मेहता

राजद के वरिष्ठ नेता ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों को अविलंब मुआवजा देने की मांग

राघोपुर नाव हादसे में 13 लोगों की मौत से मर्माहत हैं आलोक मेहता

राजद के वरिष्ठ नेता ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों को अविलंब मुआवजा देने की मांग

जे टी न्यूज,
समस्तीपुर: वैशाली जिले के राघोपुर में हुई नाव दुर्घटना में 13 लोगों की मौत पर उजियारपुर के विधायक एवं राजद के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार मेहता ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हृदयविदारक घटना पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी सहानुभूति जताई।

आलोक कुमार मेहता ने कहा कि राघोपुर में हुई नाव दुर्घटना में 13 लोगों की असामयिक मृत्यु की खबर से उनका मन अत्यंत व्यथित है। इस दुखद घटना से पूरा इलाका शोकाकुल है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

मृतक परिवारों को मुआवजा देने की मांग

राजद नेता आलोक कुमार मेहता ने राज्य सरकार से मांग की कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को अविलंब उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को इस संकट की घड़ी में हरसंभव सहायता मिलनी चाहिए।

उन्होंने सरकार से भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नावों के परिचालन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा आवश्यक सावधानियां सुनिश्चित करने की भी अपील की।

Related Articles

Back to top button