रालोसपा ने दी जिले के सपूत श्रृद्धांजलि


कार्यालय, जेटी न्यूज
समस्तीपुर। गुरुवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा के अध्यक्षता में श्रद्धाजली सभा का आयोजन कर कहा कि भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख स्थित लगवाने घाटी पर हुए हिंसक झड़प में समस्तीपुर ने भी अपना एक लाल खो दिया समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के सुल्तानपुर गांव का रहने वाला सुधीर कुमार सिंह के पुत्र अमन कुमार सिंह जो बिहार रेजीमेंट में कार्यरत थे चीनी सैनिकों के साथ हुए झड़प में शहीद हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहीद सैनिक अमन कुमार सिंह की शादी 1 साल पूर्व पटना जिले के बाढ़ के राणा विद्या गांव में हुई थी ।

अमन की शहादत की खबर परिवार वाले और ग्रामीणों को रात के लगभग 10:30 बजे मिली जब भारत चीन बॉर्डर से ही भारतीय सेना के किसी अधिकारी ने फोन करके दी। परिवार के लोगों और ग्रामीणों को अपने घर के चिराग खोलने का जहां गम है वही अमन की शहादत पर घरवाले और गांव के लोग फक्र भी महसूस कर रहे हैं।

अमन की शहादत पर जानकारी देते हुए प्रखंड अध्यक्ष मोहिउदृिनगर श्री संतोष कुमार उर्फ पप्पू ने बताया कि चीन बॉर्डर पर अपने प्रखंड के लाल के शहादत की खबर से पूरे प्रखंड में मातम पसरा है परिवार के लोग बेसुध हो गए हैं। अमन की शहादत की खबर जैसे ही मिली कि आसपास के लोगों का हुजूम शहीद सैनिक के घर पर जुट गई है।पार्टी के सभी साथी शहीद जवान के निधन से सदमे में है।

गहरी दुख: प्रकट कर रहे हैं। इस विकट संकट की घड़ी में पार्टी इनके शुभ चिंतक व इनके परिवार के सदस्यों के साथ हैं। हे ईश्वर मृत जवान की आत्मा को शांति दे। इनके चाहने वाले सभी लोगों को दुख: सहने की शक्ति दे। साथ ही बिहार के अन्य जिलों में पॉच जवान शहीद हुए हैं उनके प्रति पार्टी भाव भिन्नी श्रध्दांजलि अर्पित करती है। निम्न लोगों ने दुख: प्रकट व शोक व्यक्त किया।

राज्य परिषद् सदस्य मोहिउदृिनगर विधानसभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार । प्रदेश उपाध्यक्ष रामदयालू महतो, प्रदेश संगठन सचिव बिहार डॉ संतोष यादव, महिला प्रकोष्ठ जिला महासचिव समस्तीपुर श्रीमती अर्चना भारती, नगर अध्यक्ष समस्तीपुर रामकुमार, प्रदेश नेत्री ममता कुमारी कुशवाहा, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लालबाबू महतो, प्रदेश नेत्री सह पूर्व जिला परिषद् विद्यापति नगर श्रीमती अनीता कुमारी, प्रदेश सचिव बिहार श्री रामकरण चौधरी,बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बिहार श्री अमरजीत यादव,प्रदेश महासचिव बिहार श्री विनोद चौधरी निषाद, प्रदेश सचिव बिहार श्री अमरकांत मिश्र, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष समस्तीपुर श्रीमती सुनीता शर्मा,अतिपिछरा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष समस्तीपर श्री आदित्य कुमार ठाकुर, दलित /महादलित प्रकोषट समस्तीपुर श्री उपेन्द्र कुमार दास, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष समस्तीपुर श्री राजीव कुशवाहा, मनोज मेहता, अभय कुमार सिंह, अमरकांत प्रसाद, कमलेश कमल, प्रमोद कुमार सिंह, लालबाबू सिंह, अमरजीत कुमार, मनोज कुमार सिंह, रामगुलाम महतो, अरूण कुमार सिंह, पवन कुमार, राम कल्याण दास, उपेंद्र प्रसाद सिंह, मंजय कुमार, अरविंद कुशवाहा, अवधेश कुमार, रामनाथ राम, रंजीत राम, मुकेश कुमार, जगन्नाथ राय, मनोज कुमार, अशोक कुमार इत्यादि लोगों ने श्रृद्धांजलि दी।

 

Related Articles

Back to top button