शहीद अमन की अंतिम यात्रा में शामिल हुए कांग्रेसी नेता


कार्यालय, जेटी न्यूज
समस्तीपुर। शुक्रवार को शहीद अमन गंगा की गोद में पंच तत्व को समर्पित हो गया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा० मदन मोहन झा के नेतृत्व में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल जिस में ज़िला अध्यक्ष मो० अबू तमीम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता शहीद अमन कुमार सिंह की अंतिम यात्रा में पैदल शामिल हुए।

इस शव यात्रा में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के अतिरिक्त अशोक गगन, रजनीश सिंह, ओम प्रकाश गर्ग, प्रखंड कांग्रेस कमिटी मोहिउद्दीन नगर के अध्यक्ष राम दयाल सिंह, पटोरी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजत कुमार शर्मा, प्रो० विनोद कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी लोग शहीद अमन कुमार सिंह के आवास पर उनके पिता सुधीर कुमार सिंह से मिले, उन्हें सांत्वना दी तथा उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी की ओर से शोक संदेश का पत्र समर्पित किया।

Related Articles

Back to top button