*महिलाओं के साथ छेड़छाड़, जमादार का फटा वर्दी*


जेटी न्यूज़
समस्तीपुर ::-समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना के खोरी गांव में आज संध्या 6:00 से 7:00 बजे के करीबन एक शराब कांड के अभियुक्त के घर गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा. जानकारी के मुताबिक रामप्रताप महतो नाम के व्यक्ति के गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची थी ,

परंतु रामप्रताप महतो के नहीं रहने बदले उसके पुत्र गोविंद महतो को पुलिस पकड़ कर ले जाना चाह रही थी इसी बीच महिलाओं द्वारा विरोध किए जाने पर हिंसक झड़प में महिला और पुलिसकर्मी को हल्की चोट लगने की भी सूचना है साथ ही जमादार विजय समेत कई पुलिसकर्मी के वर्दी तार तार फाड़ दिए जाने की सूचना है.

ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के बाद मामला गंभीर हो गया. इसी क्रम में पुलिस की वर्दी फट गई है, जबकि पुलिस का कहना है कि अभियुक्त को भगाने के क्रम में ऐसी घटना घटी है. इस क्रम में अभियुक्त को भगाने के आरोप में उसके पुत्र गोविंद को पुलिस अपनी हिरासत में ले लिया है.

इस बाबत जब थाना प्रभारी हसनपुर से मोबाइल पर बात की गई तो थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला की गंभीरता को देखते हुए मामला को जांच की जा रही है .इस सिलसिले में एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है.

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button