राजद किसान सेल का 51 सदस्यीय नई कमिटी, जय जय राम यादव वरीय उपाध्यक्ष बनाया गये: राजेश्वर

राजद किसान सेल का 51 सदस्यीय नई कमिटी, जय जय राम यादव वरीय उपाध्यक्ष बनाया गये: राजेश्वर
जेटी न्यूज/कृष्ण कुमार

समस्तीपुर ::-राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो ने पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए 51 सदस्यीय नई कमिटी का गठन किया है।
राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो ने सोमवार को समस्तीपुर मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि दीपक कुमार को संगठन का प्रधान महासचिव एवं पूर्व मुखिया जयजय राम यादव को वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावे जितेंद्र सिंह, प्रेम सागर निषाद, इंजीनियर रजनीश कुमार, पुनम कुमारी, चंदेश्वर सिंह(पूर्व मुखिया) एवं रामाशीष यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा राजद किसान सेल के महासचिव पद पर प्रमोद कुमार पप्पू, शंकर प्रसाद यादव,जितेन्द्र राय,अब्दुल रहमान, विष्णुदेव प्रसाद सिंह(पूर्व मुखिया),देवेन्द्र प्रसाद कुशवाहा,अरुण कुमार कुशवाहा, राम प्रसाद राय, विजेंद्र पासवान, सुरेश राय(पूर्व मुखिया), मनोज कुमार पटेल, गंगा प्रसाद सिंह और उपेंद्र महतो को जिला महासचिव मनोनीत किया गया है।
श्री महतो ने बताया कि मनोज कुमार राय,रविंद्र कुमार रवि,राजदेव सिंह, रामनारायण राम,अरूण ठाकुर, गणेश पासवान उर्फ गुड्डू जी,रंजीत प्रसाद राही, राजीव कुमार,विनोद कुमार यादव,राँबिन यादव, ज्योतिष कुमार महतो, सन्नी सम्राट, मोहम्मद परवेज आलम, राजेंद्र प्रसाद सिंह, हरिहर झा,शशि रंजन यादव, राकेश कुमार, असेसर राय एवं मनोज कुमार राय को संगठन का जिला सचिव बनाया गया है।वहीं इंजीनियर प्रमोद सिंह,सरवन यादव, वासुदेव साहनी, विजेंद्र पासवान, तिलकेश्वर महतो,उमेश साह, रामजीवन राय, शिवनंदन सिंह और अरविंद राय को राजद किसान सेल के जिला कार्यकारिणी मे सदस्य के रूप मे मनोनीत किया गया है।
इस अवसर पर राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो ने इन लोगों को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि इनके नियुक्ति से राजद संगठन एवं पार्टी और मजबूत होगा।

Related Articles

Back to top button