किसी पार्टी से समझौता नहीं पर राजद की मदद करेगी सपा! मगर कैसे


आरके राय/ जेटी न्यूज
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी किसी भी पार्टी से कोई समझौता नहीं करेगी। साथ ही समाजवादी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में राजद उम्मीदवार को समर्थन देगी। उक्त आशय की घोषणा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोशल मीडिया के माध्यम से की है। समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव राम सुदिष्ट यादव ने इसे बहुत ही सराहनीय घोषणा करार दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में मार्च 2019 से न प्रदेश अध्यक्ष, न राष्ट्रीय सपा की ओर से बिहार के संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है।

न समाजवादी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार लड़ाने की बात कर रही है तो समाजवादी पार्टी के विभिन्न जिलों में संगठन किनके केन्द्र में संगठित रहेंगे? राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस दिशा में गंभीर पहल करने की जरूरत है। जब महज उपस्थिति के लिए पार्टी चुनाव लड़ेंगी तो अधिकांश कार्यकर्त्ता पार्टी में कार्य करते हुए भविष्य में विधानसभा व लोकसभा चुनाव लड़ने की अपेक्षा रखते हैं। वे लोग पार्टी में रहकर क्या करेंगे। जब पार्टी में कार्यकर्ता ही नहीं रह पायेगा तो बिहार चुनाव में राजद को मदद कैसे पहूंचेगा? जब पार्टी कम या अधिक या उपस्थिति के लिए चुनाव लड़ती है तो मास पार्टी कार्यकर्ता समर्थक अपनी आगे की आशा में पार्टी के नीति सिद्धांत कार्यक्रमों से जुड़े रहते हैं।

 

अन्यथा दुसरे दलों की ओर कार्यकर्त्ता शिप्ट हो जाती है। इस प्रकार जो पार्टी चुनाव नहीं लड़ती है उसकी उस राज्य में अस्तित्व ही समाप्त हो जाती है। राजद को ही मदद करना है तो इसके लिए एक कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए। जिससे हमारा समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं को समेट कर रखते हुए अन्य लोगों को भी जोड़ने की कोशिश करें। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं, समाजवादी झंण्डाओं, बैनर पोस्टर आदि के साथ पुरी शक्तिशाली ढ़ंग से राष्ट्रीय जनता दल को समर्थन करेंगे। तब राजद को लगेगा कि सपा के साथी लोग हमारी मददगारों में से एक है। विशेष केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशा अनुसार अनुपालन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button