तेज हवा व बारिश से धान के फसल हुये खराब।

 

जेटी न्यूज
नौतन(बेतिया):- स्थानीय प्रखंड में पहले से बाढ की तबाही झेल रहे किसानो को अब बीन मौसम बरसात व तेज हवा ने झकझोर कर रख दिया है।किसानो का तैयार धान के फसल खेतों मे गिर गये है।किसान अपनी फसलो को देख चिन्तित हो गये है।मंगलवार से शुरू हुई तेज हवा व बारिश के कारण खेतों मे लगे धान के फसल टूटकर खेतों मे गिर जाने से फसल बर्बाद होने की स्थिति मे हो गई है। किसान मोहम्मद मुस्लिम मियां मोहम्मद मुख्तार, निकेश पटेल बिहारी शर्मा सुदामा पटेल भरत पटेल अंजार अहमद आदि ने बताया कि पहले बाढ के कारण धान की फसले काफी बर्बाद हो गया।

जो फसल बचा तथा अब तैयार होने वाला है उसे तेज हवा व बारिश ने खेतों मे गिराकर बर्बादी की ओर ढकेल दिया है।किसानो ने बताया कि किसान अन्न उपजाकर पुरे देश के लोगो का पेट भरते है ।लेकिन सरकार किसानो के हित मे आज तक कुछ खास नही कर पाई।आज किसान बैंको के कर्ज मे डुबे हुये है।लेकिन किसान उनका कर्ज माफ करने के बजाय अन्य कार्यो को करना जरूरी समझ रही है ।

किसानो ने बताया कि सरकार किसानो के कर्ज से ज्यादा राशि अन्य योजनाओं मे खर्च कर रही है लेकिन किसानो के कर्ज के बारे मे कुछ भी नही कर रही है।जिससे किसान दोहरी मार झेलने को विवश है।किसानो ने सरकार से कर्ज को माफ करते हुये फसलो के मुआवज़े की माग किया है।।

Related Articles

Back to top button