विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण किया गया। रमेश शंकर झा के साथ नंद कुमार चौधरी की रिपोर्ट,समस्तीपुर बिहार।

 

 

रमेश शंकर झा के साथ नंद कुमार चौधरी की रिपोर्ट,
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न स्थानों पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर युवा सामाजिक कार्यकर्ता त्रिपुरारी झा के नेतृत्व में कई स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। नत्थू द्वार सोनसा बछौली, मुर्गियाचक, आदि स्थानों पर महोगनी, अर्जुन, दर्जनों पौधे लाया गया और लोगों को जागरुक किया गया। वहीँ त्रिपुरारी झा ने कई पुरस्कार भी पा चुके हैं जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान पर्यावरण के क्षेत्र में इनको दिया गया था, एवं जहां भी इन्होंने जाते हैं तो वहां एक वृक्ष जरूर उपहार स्वरूप में देते हैं। जिसमे त्रिपुरारी झा ने कहा कि जिस प्रकार मां के आंचल में छाया मिलता है उसी तरह पेड़ के नीचे छाया मिलता है। हर व्यक्ति कम से कम पांच पेड़ जरूर लगाएं ताकि पर्यावरण शुद्ध हो सके। इस मौके पर सरपंच रामचंद्र महतो, त्रिपुरारी झा, राजेश कुमार राकेश कुमार पोद्दार, वार्ड सदस्य शंभू ठाकुर, राहुल मलिक, शंभु पोद्दार, शेखर कुमार, कुमोदनी देवी, श्वेता कुमारी, इत्यादि ने वृक्षारोपण किया।

Related Articles

Back to top button