झारखंड राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन 

 

जेटीन्यूज़

देवघर :झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का शनिवार को निधन हो गया है।

73 साल के मंत्री ने रांची के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।वे देवघर जिले के मधुपुर विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। हाजी हुसैन अंसारी जेमनएम के एक कद्दावर नेता माने जाते थे। हाजी हुसैन अंसारी साल 1995,2000,2010,और 2019 में विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने। वही 2002 में वो नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके थे।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button