जमीनी विवाद को लेकर किन्नरों ने जगदीशपुर थाना पर मचाया बवाल। दो किन्नर गिरफ्तार।

जेटी न्यूज

जगदीशपुर(नौतन):- जमीनी विवाद को लेकर किन्नरों ने जगदीशपुर थाना पर मंगलवार को जमकर बवाल मचाऐं। जगदीशपुर के दिउलिया में राजू पासवान व बैधनाथ पासवान के बीच भूमि विवाद चल रहा है। जिसमे एक पक्ष राजू पासवान का

भाई चंदन किन्नर है। जो मंगलवार को करीब एक दर्जन किन्नरों के साथ थाना पर पहुंच अपने जमीन पर बने घर उजारने का दबाब पुलिस पर देने लगे। तथा थाना द्वारा आरोपी पक्ष से मिलकर पैसे लेकर घर बनवाने का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने जमीनी मामला होने को लेकर सीओं से संपर्क करने की बात कही। जिसपर किन्नरों ने नग्न होकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने जब इसका विरोध किया तो किन्नरों द्वारा पत्थर बाजी शुरू कर दी ग ई। जिसमें थाना का चौकीदार प्रभु दास की भी जख्मी होने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस ने बल प्रयोग पत्थर बाजी कर रहे किन्नरों को खदेरना शुरू की। जिसमें मोतिहारी से आई रूबी किन्नर,नन्दनी किन्नर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष रामविनोद सिंह ने बताया कि इस संदर्भ एफ आईआर दर्ज कर ली ग ई है। जमीनी से संबंधित मामला होने के कारण पुलिस अनुसंधान में जुटी है तबतक एकाएक किन्नर को दुसरे पक्ष ने बुलाकर त्वरित घर हटवाने की बात कहने लगे। जिसपर किन्नरों द्वारा अश्लीलता का प्रयोग किया जाने लगा। इसमें संलिप्त अन्य किन्नरों की गिरफ्तारी हेतू छापेमारी कि जा रही है।।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button