जल-जीवन हरियाली के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 

जेटी न्यूज।

गौनाहा(पश्चिम चम्पारण):- स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में हरियाली अभियान के तहत बुधवार को भितिहरवा गांधी आश्रम के समीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधा कृष्ण पांडे ने की जबकि संचालन नौशाद आलम द्वारा की गई। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सांसद ब्रहम देव पासवान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में हरियाली अभियान शावाश बिहार का यही पैगाम, एक एक व्यक्ति को मिले रोटी कपड़ा और मकान, किसी बेरोजगार को उजड़ने नहीं देंगे, भूख से तड़प तड़प कर मरने नहीं देंगे, परियोजना के अध्यक्ष संजय झा ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान में परिवर्तन करने की आवश्यकता है बिहार में 7. 50 करोड़ युवा बेरोजगार है। गांधी की आजादी से लोगों को कोई लाभ नहीं मिला है। हमारी परियोजना का यह सोच है कि स्थानीय संसाधन से ही लोगों को रोजगार मिले ताकि लोगों की बेरोजगारी दूर हो। परियोजना निदेशक निर्मल कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा स्वर्णिम एवं गौरवशाली पलों की यादों को पुनः ताजा करके समाज में बदलाव लाया जा सकता है। इस परियोजना के तहत शावाश बिहार के नाम से स्वास्थ्य समृद्धि एवं संपन्न जीवन के लिए प्रत्येक गांव में समेकित एवं मूल्यात्मक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पोषाहार एवं मातृत्व सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन समन्वय, संरक्षण एवं विकास कृषि एवं कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना, महिला उद्योग की स्थापना, युवाओं के लिए स्वरोजगार की योजनाएं, विकसित करने की आवश्यकता है। अन्य वक्ताओं में नूतन कुमारी, पम्मी कुमारी, मनोरमा कुमारी, आरके झा, अनिल कुमार, एलन राम, राम ह्रदया साह, मुकेश कुमार, सरिता कुमारी, चांदी देवी, नीतू कुमारी आदि शामिल थे।।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button