संस्कृति का सार बिहार है गौरव अपार बिहार है यें धर्म भूमि महान की चंद्र विहार बिहार है

 

 

 

बिहार में हीं जन्मी सीता

यहीं अहिल्या का उद्धार हुआ

श्री कृष्ण यहीं रणछोड़ कहलाये

यहीं कण का अंग प्रदेश बना

 

 

बिहार ही दुनिया को पहला सम्राट दिया

बिहार ही दुनिया को पहला गणराज्य दिया

यहीं दुनिया को पहला विश्वविद्यालय दिया

बिहार हीं बौद्ध धर्म का परिचय दिया

 

 

बिहार ही जन्मभूमि गणितज्ञ आर्यभट्ट की

यहीं जन्मभूमि तीर्थंकर भगवान महावीर की

यहीं जन्मभूमि और कर्मभूमि है चाणक्य की

बिहार हीं कर्मभूमि है महात्मा बुद्ध की

 

 

ज्योतिषविद् और गणितज्ञ आर्यभट्ट आचार्य ने

अपरिमेय राशि π का मान अन्वेषण किया

इन्होंने दुनिया को ‘शून्य’ से परिचय कराया और

पहली बार बताएं ‘ पृथ्वी अपने धुरी पर घूमती है ‘

 

 

जैन धर्म के चौंबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर ने

अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अचौर्य और ब्रह्मचर्य का

ज्ञान दिया, उन्होंने जियो और जीने दो, अपरिग्रह,

अनेकांतवाद, स्यादवाद का सिद्धांत प्रतिपर्ण किया

 

 

कौटिल्य नाम से विख्यात चाणक्य ने मंडल सिद्धांत,

सप्तांग सिद्धांत, गुप्तचर व्यवस्था,कूटनीति आचरण के चार सिद्धांत और छः सुत्रीय विदेश नीति का ज्ञान प्रतिपादन किया तथा मौर्य राजवंश की स्थापना की

 

 

बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध ने अष्टांगिक,

मध्यमार्ग का अनुसरण, अग्निहोत्र तथा गायत्री मन्त्र

ध्यान तथा अन्तर्दृष्टि, चार आर्य सत्य जैसे सनातन धर्म संकल्पनाओं के ज्ञान को लोगों को उपदेश दिएं

 

 

प्राचीन काल में अशोक, चंद्रगुप्त मौर्य, समुंद्र गुप्त और शेरशाह सूरी जैसे सम्राटों का परिचय कराया

यौन संहिता कामसूत्र के रचयिता महर्षि वात्स्यायन

सिखों के अंतिम गुरु गोविंद सिंह का गौरव मिला

 

 

वीर कुंवर सिंह, अनुग्रह नारायण सिंह, और स्वामी सहजानंद सरस्वती जैसे स्वतंत्रता संग्रामी मिले

वहीं साहित्य में मिले नागार्जुन, रामवृक्ष बेनीपुरी, कवि नचिकेता, विद्यापति और रामधारी सिंह दिनकर

 

 

राजनीति मे जय प्रकाश नारायण, जगजीवन राम, ललित नारायण मिश्र जैसे नेताओं का परिचय रहा

निखिल कुमार, रामेश्वर ठाकुर, रामदुलारी शिन्हा

जैसे बिहारी सुपुत्र राज्यपाल के पद पर सुशोभित हैं

 

 

राजेंद्र प्रसाद, अनिरुद्ध जगन्नाथ, परमानंद झा जैसे

देश- विदेशों में राष्ट्रपति के पद पर पदासीन हुए

शिव सागर रामगुलाम और गिरिजा प्रसाद कोइराला

जैसे विदेशों में प्रधानमंत्री के पद पर आसीन हुए

 

 

संगीत, कला और गायक की दुनिया में बिस्मिल्लाह

खान, उदित नारायण,चित्रगुप्त ने अपना छाप छोड़ा

वहीं हास्य कला में शेखर सुमन, संजय मिश्रा और विनय पाठक की उपलब्धियों का सार मिलता है

 

 

फिल्म जगत में सुशांत सिंह राजपूत, शत्रुघ्न सिन्हा,

और मनोज वाजपेयी जैसे अभिनेताओं का प्रभुत्व है

टेलीविजन और रेडियो माध्यम मे रवीश कुमार,

अजीत अंजुम बिहार का परचम लहराहा रहे हैं

 

 

राजेश चौहान,कृति आजाद और कविता रॉय जैसे खिलाड़ियों का खेल के जगत में अलग ही प्रशंसा है

निखिल कुमार, रणधीर प्रसाद वर्मा और संतोष कुमार का भारतीय पुलिस सेवा में अहम् योगदान है

 

 

सुलभ शौचालय के प्रेणता डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक

सुपर 30 के प्रेणता आनंद कुमार कार्य प्रशंसनीय है

व्यवसाय में सुब्रत राय, रतन शंकर परासर, आरती ठाकुर अपना चार चांद लगाकर विकास कर रहे हैं

 

 

आईएएस रविंद्र कुमार विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर फतह करने का गौरव प्राप्त हुआ, उन्होंने हिमालय के शिखर पर गंगाजल ले जाकर पर्यावरण, नदी और जल संरक्षण करने की अपील की।

 

 

महाबोधि मंदिर,विश्व शांति स्तूप,नालंदा, द ग्रेट बुद्धा स्टैचू, विश्व विद्यालय का खंडहर, पटना

संग्रहालय, गोलघर ,संजय गांधी बायोलॉजिकल पार्क और बराबर गुफाएं बिहार का आर्थिक पर्यटन विलासिता है

Related Articles

Back to top button