अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, एक महिला घायल। राकेश कुमार यादव की रिपोर्ट बेगूसराय बिहार। सब पे नजर,सबकी खबर हमसे जुड़ने के लिए8709017809,W:-9470616268,9431406262 पर सम्पर्क करें।

राकेश कुमार यादव की रिपोर्ट बेगूसराय बिहार।

बेगूसराय:- बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी दो पंचायत के बेगमसराय गांव के समीप एनएच 28 पर सोमवार की शाम अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वही एक महिला बुरी तरह से घायल हो गया। घायल का इलाज निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रानी दो पंचायत के बेगमसराय गांव निवासी 41 वर्षीय शिवदानी यादव व उनकी पत्नी ललिता देवी दलसिंहसराय बाजार से खरीदारी करके अपने घर आ रहा था की बेगमसराय चौक के समीप किसी वाहन से उतर कर एन एच 28 के रास्ते अपने घर जा रहा था। इसी दौरान दलसिंहसराय की तरफ से आ रही अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिस कारण उक्त पति पत्नी बुरी तरह से घायल हो गया। वहीँ ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बछवाड़ा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। वहीँ ठोकर मारने के बाद वाहन चालक फरार हो गया। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया की मृतक दो भाई था पिछले साल सड़क दुर्घटना में छोटे भाई की मौत हो गई थी। जिस कारण परिवार की सारी जिम्मेवारी इसी के ऊपर था। मृतक अपने पीछे छोटे-छोटे दो लड़का और एक लड़की छोड़ गया है।

Related Articles

Back to top button