किसान विरोधी कानून के खिलाफ मंसूरचक बाजार बंद

 


जेटी न्यूज
मंसूरचक( बेगूसराय) ::-राजद ने किसान बिल के खिलाफ मंसूरचक बंद किया। मंसूरचक प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल द्वारा प्रखंड अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र रजक के नेतृतव में दर्जनों कार्यकर्ता प्रखंड राजद उपाध्यक्ष दामोदर राय,सरपंच महेंद्र राय , जवाहर महतो अनिल पासवान, महिला राजद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुचिता कुमारी युवा राजद नेता मो जाकाउल्ला खान,मो वसीम,पंचायत राजद अध्यक्ष शिव शंकर यादव,संजीत ठाकुर राम किसुन राय, कमलेश्वरी राय,सहित दर्जनों नेताओ केंद्र की मोदी सरकार के तीन किर्षी कानून को काला कानून केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए l

समसा बाज़ार से महेंद्र गंज बाज़ार की सभी दुकानें बैंक बंद कराई वहीं मंसूरचक फाटक चौक पर युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष अरमान कुरैशी अपने साथियों के साथ सड़क जाम कर रखा था तो दूसरी तरफ समसा पेट्रोल पम्प के पास सैकड़ों किसान सड़क जाम कर राजद भाकपा,कांग्रेस की नेताओ ने सभा की जिसमे भाकपा राज्य परिषद सदस्य श्री सत्यनारायण महतो ने संबोधित करते हुए तीनों किसान विरोधी बिल पर विस्तार से चर्चा करते हुए किसानों को आंदोलन को और धार धार बनाने के मोदी सरकार को उखाड़ फेकने का आह्वान किसानों आम लोगो से किया धरना में राजद के किसान नेता राकेश यादव,शमसुल अंसारी,धर्मेन्द्र रजक,भाकपा नेता राम आधार ईश्वर,शिव चन्द्र महतो,राम नरेश महतो,कांग्रेस नेता पैक्स अध्यक्ष श्री मधु कांत महतो,मदन सिंह,बालेश्वर महतो,अर्जुन राय, राजेश महतो,आदि लोगो ने संबोधित किया l

 

 

 

Related Articles

Back to top button