चोरों ने तीन भैंस के बच्चें को रोड पर छोड़ कर भैंस को चुरा कर ले गए

 

जेटी न्यूज मधुबनी

बेनीपट्टी के बलिया गांव के किसान विजय झा के यहां से बीती रात चोरों ने एक साथ तीन भैंसों को उनके मवेशी घर से चुरा लिया,साथ में भैंसों के बच्चे भी थे जिन्हें सड़क पर छोड़ कर चोर भैंसों को ले गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय झा जो जदयू नेता स्वर्गीय नीरज झा के भाई हैं उनके मवेशी घर में से तीन भैंसों को बच्चे सहित चुरा लिया गया,सुबह उठने पर देखा कि भैंसों के बच्चे अपनी-अपनी मां के तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं,

लेकिन भैंसों के कहीं अता-पता नहीं पाकर चौकीदार के माध्यम से बेनीपट्टी थाना को सूचित किया।सूचना मिलने के लगभग चार घण्टे बाद बेनीपट्टी थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह दल-बल के साथ चोरी की जांच-पड़ताल करने घटना स्थल पर पहुंचे व मामले की जानकारी लेते हुए कहा कि मवेशी चोर शिघ्र पुलिस की गिरफ्त में होंग

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button