जर्जर दीवार गिरने से दो सग्गी बहनें की मौत।

 

जेटी न्यूज।

बेतिया/पश्चिम चम्पारण:- जिले के जगजीवननगर में रविवार दोपहर जर्जर घर की दीवार गिर गई। इसमें दबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर जुटे लोगों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। लोग आननफानन में उसे जीएमसीएच ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों की पहचान झुन्ना राउत की बेटी काजल कुमारी (13) व चांदनी कुमारी (10) के रूप में हुई है। काजल कक्षा पांच व चांदनी कक्षा तीन की छात्रा थी। घटना से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की l

अस्पताल में परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। हालांकि जीएमसीएच पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार के समझाने पर परिजन मान गये। बच्चियों के पिता ने बताया कि उनका मकान काफी पुराना है। दीवार मिट्टी पर जोड़ा हुआ था। तीन बेटी व एक बेटा में पहली दोनों बच्चियां दोपहर में दीवार के पास खेल रही थीं। इसी दौरान दीवार भरभराकर दोनों के शरीर पर गिर गयी। इसमें दोनों दब गईं। दीवार गिरने की आवाज सुन आस पड़ोस के लोग दौड़े। खून से लथपथ हालत में दोनों को बाहर निकाला गया।

नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की है। सीओ श्यामाकांत प्रसाद ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।।

Related Articles

Back to top button