घने कुहासे के कारण गाड़ियो के रफ्तार पर लगी ब्रेक

 

जेटी न्यूज।

बेतिया/पश्चिम चम्पारण:- जिले में अब घना कुहासा लगना शुरू हो गया। सोमवार को घने कुहासे ने वाहनों की रफ्तार रोक दिया। सुबह में 11 बजे के आसपास तक कुहासा लगा रहा। दिन में धूप भी हल्की निकली। इससे ठंड में इजाफा हुआ है। बीते एक सप्ताह में अधिकतम तापमान तीन डिग्री से अधिक गिरा है। इस कारण रात के बाद अब दिन में भी ठंड में इजाफ हुआ है। बीते एक दिसंबर को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री था। सोमवार को यह गिरकर 24 डिग्री पर आ गया। हालांकि न्यूनतम तापमान इस दौरान कभी गिरा तो कभी बढ़ा है। यह 13 डिग्री के आसपास रह रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब ठंड में तेजी से बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। कारण कि आगे भी घना कुहासा लगने की आशंका है। इससे दिन में हल्की धूप निकलने के आसार हैं। ऐसे में अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। राजेंद्र केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी ए सत्तार ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक हल्के बादल छाये रहेंगे। इससे तेज धूप निकलने की संभावना कम रहेगी। वहीं कुहासा लगने का सिलसिला भी जारी रहेगा। जानकारी के अनुसार नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में सुबह में घना कुहासा के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इन इलाकों में रविवार रात से सोमवार सुबह तक कुहासा के कारण कुछ भी दिखना संभव नहीं था। इधर, सड़कों पर वाहनों को सुबह में भी बत्ती जलाकर चलना पड़ा। वावजूद वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button