शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि

 

जेटी न्यूज़

मोतिहारी।पु0च0

प्रखण्ड सुगौली के ग्राम पंचायत सुगांव में पशु टिकाकर्मी सह पीएलवी अवधेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में केंद्रीय न्याय व विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद की माता, विमला प्रसाद के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा मे कैंडल जलाकर शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में लोगों को सम्बोधित करते हुए पशु टिकाकर्मी सह पीएलवी अवधेश कुमार गुप्ता ने कहा की विमला प्रसाद एक महान नारी थी। उन्होंने कहा कि विमला प्रसाद धार्मिक और दृढ़ संकल्प वाली महिला थी। वे हमसभी के लिए प्रेरणा स्रोत थी, भगवान उनके आत्मा को शांति दे। पशु टिकाकर्मी सह पीएलवी अवधेश कुमार गुप्ता ने कहा कि वे धर्मपरायण, भारतीय संस्कृति के प्रति पूर्ण आस्थावान तथा महिलाओं के साथ साथ समाज के गरीब, असहाय, वंचित, कमजोर सहित हाशिये पर बैठे सभी वर्गों के लोगों के उत्थान के प्रति सजग थी। मालूम हो कि पशु टिकाकर्मी सह पारा विधिक स्वयंसेवक अवधेश कुमार गुप्ता ने इसी वर्ष केंद्रीय न्याय व विधि मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद के के जन्मदिन के अवसर पर सुगौली क्षेत्र में अनेकों पौधा लगाया था। पारा विधिक स्वयंसेवक के रूप में कार्य करते हुए अवधेश कुमार गुप्ता अनेकों कुष्ठ रोगी, वृद्ध, निःशक्त, विधवा, महिला पुरुषों को पेंशन का लाभ दिला चुके हैं। मौके पर राजेन्द्र प्रसाद, प्रमेन्द्र झा, अजित झा, आदर्श झा, प्रीतम कुमार, नीरज कुमार, अंकित कुमार, सागर कुमार, सोनू कुमार मौजूद थे।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button